Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजम अब किसके साथ? सदन में होगा साफ, सिब्‍बल को मिल सकता है पैरवी का इनाम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    आजम अब किसके साथ? सदन में होगा साफ, सिब्‍बल को मिल सकता है पैरवी का इनाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजम खान सु्प्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सुबह सीतापुर जेल से बाहर आ गए। 27 महीने बाद मिली रिहाई के बाद आजम का अगला कदम क्‍या होगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। आजम खान को अपने पाले में लाने की शिवपाल, बसपा और कांग्रेस की कोशिशों के बीच अखिलेश यादव ने भी नाराजगी दूर करने के तमाम उपाय करने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश उनसे मुलाकात के लिए रामपुर जा सकते हैं। उधर, राजनीति के जानकारों का मानना है कि आजम ने फिलहाल अपने पत्‍ते नहीं खोले तो भी बजट सत्र में तस्‍वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

    जेल से रिहाई के बाद आजम 23 मई से शुरू होने वाले यूपी विधानसभा के बजट सत्र में हिस्‍सा जरूर लेंगे। माना जा रहा है कि अब जब वह विधानसभा के सदन में मौजूद होंगे तो उनकी कहीं बातों से कई जवाब मिलेंगे। साफ होगा कि शिवपाल या अखिलेश यादव में किसे वह अपना ज्यादा बड़ा हितैषी मानते हैं। आजम खान विधानसभा के सबसे वरिष्ठतम सदस्य हैं।
    कपिल सिब्बल को मिल सकता है इनाम
    पूर्व केंद्रीय मंत्री व जानेमाने वकील कपिल सिब्बल आजम खां की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सपा ने कपिल सिब्बल को इस मामले में अदालती लड़ाई लड़ने के लिए तैयार किया। अब सपा उन्हें राज्यसभा के लिए अपने कोटे से प्रत्याशी बना सकती है। वैसे कपिल सिब्बल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। पर वह सपा की मदद से सांसद बन सकते हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह की कानूनी लड़ाई में भी कपिल सिब्बल ने अखिलेश के पक्ष में पैरवी की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग ने जारी किया केरल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
    Next Article राकेश तिवारी को एआईसीसी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए बिहार के सहरसा जिला का डी आर ओ नियुक्त किया

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.