जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद और मोहम्मद शाहिद आलम बुधवार को मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीपी-II) के तहत झारखंड भ्रमण के दौरान जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के साथ जिले के प्रशासनिक ढांचे, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा सुशासन…
Author: Sumi Bangabash
जमशेदपुर पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी, जिले की विकास यात्रा और औद्योगिक पहचान से हुए रूबरू राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद और मोहम्मद शाहिद आलम बुधवार को मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीपी-II) के तहत झारखंड भ्रमण के दौरान जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के साथ जिले के प्रशासनिक ढांचे, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा सुशासन…
रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो गांव में संचालित एक विशाल अवैध हथियार फैक्ट्री रामगढ़ का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। पुलिस ने न केवल इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया, बल्कि हथियार बनाने वाले गिरोह के दंपति समेत तीन मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। यह घटना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से सुलझाया। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में…
बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद। बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबिम्ब ऐप से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 7 जुलाई को साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान पटेलनगर से रोहित कुमार दास और अंबेडकरपुरी, चास से अर्जुन कुमार दास को दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से लोगों को…
गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह जिले के धनवार नगर पंचायत स्थित बड़ा चौक के होटल डिस्कवरी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में होटल के एक कमरे से दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए…
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या MH12LT-8538 ने पीछे से बाइक…
पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर व अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर क्षेत्र में लंबित जनसुविधा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पानी-बिजली के नए कनेक्शन, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव और स्पीड ब्रेकर निर्माण जैसे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़े मांगपत्र भी प्रबंधन को सौंपे। विधायक…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, प्रर राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सम्मेलन में उनके…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस…
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई-फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रवींद्र कुमार अग्रवाल के जमशेदपुर प्रवास के दौरान कंफडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बिंदल मॉल में रवींद्र अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। रवींद्र अग्रवाल वर्ष 2008-10 में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। इस मुलाकात के दौरान रवींद्र अग्रवाल ने सुरेंश सोंथालिया के अलावा भरत वसानी,…
