जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जय हिंद यात्रा का आयोजन साकची गोलचक्कर पर संध्या समय जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे के नेतृत्व में भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने एवं सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सर्वप्रथम हम सबों के लिए देश है। आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मसार कर दिया। निर्दोष 26 लोगों की हत्या ने…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की बैठक में मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधों के विभिन्न पहलुओं पर गहन विमर्श करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता राज्यवासियों की सुरक्षा से जुड़े सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं अस्पतालों के रूफटॉप में मेडिकल साइन बोर्ड लगाएं सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स से कार्य लें, आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या बढ़ाएं: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने…
मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव जमशेदपुर: शनिवार को इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया: शशि आचार्य पहले से ही झारखंड महिला इंटक की महासचिव सह मीडिया प्रभारी हैं। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए सरायकेला जिला मिडिया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही रिंकू सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष के पी तिवारी के द्वारा सरायकेला कार्यालय में पत्र देकर शशि आचार्य और रिंकू सिंह को बधाई दी। इसमें वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थित थे इसके लिए शशि आचार्य और रिंकू सिंह ने के पी…
त्वरित टिप्पणी तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान भारत की शर्तों पर युद्ध विराम होश में आया पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाया देवानंद सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकवाद के अड्डों पर सटीक और निर्णायक प्रहार कर पाकिस्तान को झकझोर दिया। आखिरकार, युद्ध की गीदड़ भभकी देने वाला पाकिस्तान भारत की सैन्य क्षमता और कूटनीतिक दबाव के आगे मात्र तीन दिन में ही घुटनों पर आ गया। उसकी सेना की हालत इतनी पतली हो गई कि उसे मजबूरन भारत के घुटनों पर आना पड़ा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उसे आलोचना झेलनी पड़ी और…
संजय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार हाल के वर्षाे में भारतीय राजनीति में जिस तरह से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हर मुद्दे पर तलवारें खींची नजर आती थी,उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से दोनों धड़ों में एकजुटता देखने को मिल रही है,उससे देश की आम जनता काफी खुश है,वहीं पाकिस्तान में इसके उलट नजारा नजर आ रहा है। पड़ोसी मुल्क में विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कोसने और उन्हें नाकाबिल नेता साबित करने में लगा है। मोदी और शरीफ की तुलना शेर और सियार के रूप में की जा रही है। बहरहाल,भारत के लिये यह सुखद है…
देवानंद सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव एक बार फिर इस्लामाबाद की दोहरी नीति और उसकी विफल विदेश व सैन्य रणनीति को बेनकाब कर रहा है। एक ओर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति की बातें करता है, वहीं दूसरी ओर वह आतंकियों को ढाल बनाकर भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस बार स्थिति इसलिए और भी गंभीर है, क्योंकि पाकिस्तान ने केवल सैन्य ठिकानों तक अपनी हरकतें सीमित नहीं रखीं, बल्कि उसने धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह न सिर्फ युद्ध के नियमों के खिलाफ है, बल्कि भारत में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की सहमति की घोषणा किए जाने के बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प प्रदर्शित कर सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि किसी भी लड़ाई की परिणति युद्धविराम ही होती है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ तो उसमें भी युद्धविराम ही हुआ। इस युद्धविराम में किसने क्या खोया, क्या पाया, इसमें आम जनता में बहस होती है। श्री राय ने कहा कि अभी भारत की जनता के मन में यह बात आ गई थी कि पाकिस्तान हमारे ऊपर हमला कर रहा है, आतंकवादी भेज रहा है। युद्धविराम से आतंक की समस्या का समाधान निकल जाता है तो युद्धविराम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक संदेश पोस्ट करने के कुछ ही मिनट बाद यह जानकारी दी। डार ने ‘एक्स’ पर कहा, “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!” भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर…
पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार कंधार कांड का आतंकी भी मारा गया पूरे ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए हैं नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले जारी रखने के बीच भारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज रही है। इसी के साथ संघर्ष खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए…
