प्रेस-विज्ञप्ति: नाम्या स्माइल फाउंडेशन का जोहार पीरियड्स अभियान पहुंचा बिरसानगर के साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल, छात्राओं के बीच 375 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का हुआ वितरण, मानसिक स्वास्थ्य पर छात्राओं को किया गया जागरूक जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन व रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा जोहार पीरियड्स अभियान बिरसानगर के साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल पहुंचा। इस अभियान के तहत गुरुवार को संस्था के द्वारा बिरसानगर के जोन नंबर 6 में स्थित साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल में एक बार फिर लड़कियों को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया गया।…
Author: Nizam Khan
प्रकाशनार्थ: नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर का दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान शुक्रवार से होगा प्रारंभ, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ताओ, लोगों को करेंगे जागरूक जमशेदपुर। मिशन 2024 की चुनावी तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा इस दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार को होगी। 25 और 26 अगस्त के दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान के माध्यम से भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को 18 साल के ऊपर के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर की गई समीक्षा जन्म मृत्यु निबंधन हेतु प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र निष्पादन एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु दिया गया निर्देश आज दिनांक 24.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन्म मृत्यु विशेष अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जन्म व मृत्यु का पंजीकरण के विशेष अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र शत प्रतिशत निबंधन कर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए संबंधित पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जामताड़ा कुपोषण मुक्त हो सके आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग की भी की गई समीक्षा, आईएमआई 5.0 के दूसरे चरण को लेकर माइक्रो प्लानिंग के साथ कार्य करने को दिए गए निर्देश आज दिनांक 24.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पोषण टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक हुआ आयोजित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- उपायुक्त जर्जर आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराएं – उपायुक्त सर्वजन पेंशन योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक के योग्य लाभुकों को मिले, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त कार्यालय में आने वाले लाभुकों/आम जनों के साथ अच्छे से सलूक करें, उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएं – उपायुक्त आज दिनांक 24.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय…
राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिले डाॅ गोस्वामी, राज्य के उच्च शिक्षा पर की चर्चा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिले तथा राज्य के उच्च शिक्षा पर चर्चा की । डाॅ गोस्वामी ने राज्यपाल से कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के 4 विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति नियुक्त करने तथा राज्य के विभिन्न काॅलेजों में प्राचार्यो एवं शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने का आग्रह किया । डाॅ गोस्वामी ने बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने का भी राज्यपाल से अनुरोध किया । राज्यपाल से मिलने…
चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए ऐतिहासिक – भरत सिंह जमशेदपुर 23 अगस्त – 14 जुलाई 2023 को इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन द्वारा चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था जो आज सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर गया! जिसकी प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने कहा कि चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रचा है! जिसका श्रेय हमारे देश के वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम के दम पर भारत को अंतरिक्ष में एक और कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान किया! आज पूरा…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग के “मेक इन झारखंड” (परचेज प्रेफरेंस) पॉलिसी- 2023 की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार इस पॉलिसी में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए गए हैं कई प्रावधान मुख्यमंत्री ने कहा अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के एंटरप्रेन्योर्स के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाए झारखंड जैसे राज्य के सामाजिक आर्थिक परिपेक्ष्य में एमएसएमई सेक्टर काफी मायने रखती है । इस राज्य में इस सेक्टर के उद्योगों के विकास के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं, वहीं यह बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने की भी क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री श्री…
चाँद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग के साथ भारत ने इतिहास रचा – बारीडीह मंडल के मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है अब पुरी दुनिया ही नहीं चाँद भी भारत की मुट्ठी में है। सोलह हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग लायी। भारत का नाम दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है जो सॉफ्ट लैंडिग में एक्सपर्ट हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति व इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से यह सफलीभूत हुआ।
प्रकाशनार्थ: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर सूर्य मंदिर समिति ने लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी कर मनाया जश्न, हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे से गुंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम। जमशेदपुर। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इस गौरवशाली मौके पर जमशेदपुर में हर ओर जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति ने मंदिर परिसर के समक्ष लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में…
