Author: Nizam Khan

झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान असगर खान को लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अंसार खान ने बताया असगर खान पिता याकूब खान मरहूम रहमतनगर के रहने वाले हैं। आज सुबह साक्षी सब्जी मंडी से सब्जी लेकर पैदल टेंपो स्टैंड आ रहे थे इसी दौरान टेंपो से एक्सीडेंट हो गया। मौलाना अंसार खान फॉरेन एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। भारती मकरने के बाद डॉक्टरो ने एक्स्रा कराया गया।एक्स्रा करने के बाद डॉक्टरों ने बताया टांग की हड्डी टूट गई…

Read More

आज भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर बिस्टूपुर स्थित एन रोड निवासी पूर्व एयर कोमोडोर भुपेंद्र सिंह मारवा जी के आवास पहुंचे जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो।उनके डिफ़ेंस के साथियों से मिला तथा केक काटकर वायुसेना दिवस मनाया। भुपेंद्र सिंह मारवा जी ने 1971 के युद्ध में अपने लड़ाकू विमान नेट से लगभग 130 उड़ान भरकर पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हमले किए थे। वे अपने सेवा के दौरान 3 युद्ध का हिस्सा बनें थे। देश के पूर्व राष्ट्रपति बी.बी. गिरी द्वारा उन्हें वायुसेना मेडल गैलैनट्री अवॉर्ड से सम्मान प्राप्त है। वो हमारे शहर के साथ – साथ देश का…

Read More

धान की अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं : किसान बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कृषि के मामले में झारखंड में अहम स्थान रखता है. इस प्रखंड को धान का कटोरा कहा जाता है यह प्रखंड पूरे राज्य में अव्वल माना जाता है.धान के पौधों की हरियाली से हरीतिमा का चादर ओढ़े है. खासकर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र मधुआबेड़ा,बामडोल,मौदा, बेंन्दा,माटिहाना, कोटशोल एवं पूर्वांचल में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है. पिछले दो दिनों से हुई बारिश धान की फसल के लिए अमृत वर्षा साबित हुई है झारखंड राज्य में सबसे अधिक बहरागोड़ा में धान की खेती होती है।…

Read More

बाबुलाल मरांडी की सभा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान। झारखंड में सुशासन लाने के लिए होगा उलगुलान – विकास सिंह भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की आमसभा के लिए भाजपा नेता सह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह मैं मानगो और परसुडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से 10 अक्टूबर को साकची के बोधी टेंपल मैदान एवं 11अक्टूबर को पटमदा के ब्लॉक मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर निमंत्रण पत्र दिया । भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को बताया…

Read More

विधायक सरयू राय क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्व. के के सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता में हुए शामिल जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित स्व. के के सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस खेल का आयोजन एग्रिको मैदान में किया गया। विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति लोगों में रूचि बढ़नी चाहिए। खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। श्री राय ने कहा कि खेल एक अच्दा उदाहरण है जिसके माध्यम से मनुष्य नैतिकता का पाठ सीख सकता है। उन्होंने कहा…

Read More

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जमशेदपुर में आदि महोत्सव का हुआ शुभारम्भ *7 से 16 अक्टूबर तक बिस्टुपुर, गोपाल मैदान में जनजातीय महोत्सव का होगा भव्य आयोजन* *जमशेदपुर*: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) के द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर, 2023 को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य ‘आदि महोत्सव’, एक जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सांसद जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, (उपाध्यक्ष, (कॉर्पोरेट मामले), टाटा स्टील) श्री चाणक्य चौधरी, विधायक जमशेदपुर ईस्ट श्री सरयू…

Read More

आलीशान टावर के चौथी मंजिला पर रहने वाली अर्शी असरफ के घर का ताला तोड़कर 4 लाख के जेवर की चोरी जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 1 आलीशान टावर के चौथी मंजिला पर रहने वाली अर्शी असरफ के घर का ताला तोड़कर 4 लाख के जेवर की चोरी कर ली गयी है. अर्शी असरफ शुक्रवार की रात घर पहुंची तो उसने दरवाजा का ताला टूटा देखा, अंदर कमरे की अलमीरा का लॉक टूटा मिला. जमीन व बेड पर जेवर के खाली डब्बे थे पलंग पर सामान बिखरा हुआ था. घटना की सूचना मानगो पुलिस…

Read More

विधायक सरयू राय ने भुयाँडीह के ऑक्सीजन कॉलोनी मैदान में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज भुयाँडीह के ऑक्सीजन कॉलोनी मैदान में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया. उन्होंने बस्तीवासियों के लिए वहाँ छोड़े गए पूजा मैदान मे बेदी निर्माण और ज़मीन समतलीकरण कार्य को भी देखा. श्री राय ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. वहाँ एकत्र बस्तीवासियों ने भी कार्य की गुणवता और प्रगति की सराहना किया. पूजा मैदान इस वर्ष दुर्गा पूजा तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा. मैदान में…

Read More

आकांक्षी प्रखंड करमाटांड के विकास के लिए शिक्षा एवं संकल्प सप्ताह के अंतर्गत प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय समीक्षा सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करमाटांड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने की। जबकि संचालन बी ई ईओ सुखदेव यादव ने किया। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कर्माटांड़ की छात्राओं ने स्वागत गान के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक के तहत शिक्षा एक महत्वपूर्ण सेक्टर है जिसके लिए विद्यालय ,पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सभी को मिलकर भरपूर प्रयास किया जाना है।…

Read More

शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । परन्तु शहर और सुदूरवर्ती गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के अंदर संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने बताया कि जिला कला उत्सव का कार्यक्रम जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा के हाॅल में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य विद्यार्थियों की कला…

Read More