मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रंकिणी मंदिर, जादुगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए 1503.62 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति पर अनुमोदन प्रदान की *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक कार्यान्वित की जाने वाली “अधिसूचित वनभूमि पर वृक्षारोपण एवं भू-संरक्षण” योजना (जनजातीय क्षेत्र उपयोजना) के अन्तर्गत रंकिणी मंदिर, जादुगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए कुल 1503.62 लाख (पन्द्रह करोड़ तीन लाख बासठ हजार रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी योजना प्राधिकृत समिति हेतु संलेख प्रारूप पर अपना अनुमोदन प्रदान किए हैं।
Author: Nizam Khan
उत्पाद विभाग ने पेटरवार के अंगवाली में किया छापेमारी उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत अंगवाली ग्राम में छापेमारी किया। विधिवत तलाशी क्रम में उमा शंकर साव के घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांडों जैसे मैकडॉवेल न. 1, रॉयल स्टैग, स्टार्लिंग बी 7, 8 पीएम आदि के लेबल, ढ़क्कन एवं होलोग्राम* बरामद हुआ। इस मामले में उमा शंकर साव एवं आपूर्तिकर्ता पवन नायक* पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।…
विजय गार्डन ,मोहरदा व वास्तु विहार को मिलेगी जाम से मुक्ति हुआ सर्वेक्षण जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के आग्रह पर गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक सहाय और एसडीओ श्री बम जी के नेतृत्व में मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण किया गया। विधायक श्री सरयू राय ने बताया कि उक्त एरिया में ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए मुझसे कहा था। सड़क संकरी है। वहां रोज घंटों लंबा…
जे.पी छात्र आंदोलन के तहत शहीद हुए तीन क्रांतिकारी छात्रों के याद मे मनाया शहादत दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :वर्ष 1974 मे देश भर मे चलाये गए जे.पी छात्र आंदोलन के तहत 18 जुलाई को जमशेदपुर मे शहीद हुए तीन क्रांतिकारी छात्रों के याद मे साकची शहीद चौक पर शहादत दिवस मनाया गया, साथ ही शहीद स्मारक निर्माण हेतु यहाँ शिलापट्ट की स्थापना भी की गई, हर वर्ष जे.पी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा के द्वारा के द्वारा तीनो शहीद प्रणव मुख़र्जी, राजीव रंजन व मुहम्मद मुशीन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हैँ, और वर्षो से इस…
रांची : जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को हो रहे हैं रिटायर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश होंगे. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं.शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है. इसलिए उनके बाद हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस राव के नाम पर अब तक केंद्रीय कानून मंत्रालय…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, दाखिल खारिज, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन आदि की समीक्षा समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण, भू लगान, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, अवैध जमाबंदी सहित अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अंचल अधिकारी को म्यूटेशन के 30-90 दिनों वाले कुल लंबित 757 आवेदनों को त्वरित रूप से निष्पादन का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि म्यूटेशन के आवेदनों को 30 दिनों के भीतर निष्पादित करने का प्रयास करें, रिजेक्शन के मामलों में उचित कारण जरूर…
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आम सभा हुई सम्पन्न, आय-व्यय का ब्यौरा किया गया प्रस्तुत, सहयोग करने वाले धर्मप्रेमियों के प्रति कमेटी ने जताया आभार, भव्य दुर्गोत्सव मनाने की बनी सहमति जमशेदपुर। मंगलवार को एग्रीको क्लब हाउस में एग्रीको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आम सभा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बीते वर्ष संपन्न हुए दुर्गा पूजा के आय- व्यय को आम सहमति से पास किया गया। वहीं, बीते वर्ष सम्पन्न हुए दुर्गा पूजा में सहयोग करने वाले सभी शहर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ, पूजा कमेटी के तमाम…
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा गोड्डा स्थलीय भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश आज दिनांक 16.07.2024 को डीआरडीए स्थित सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा के द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय…
जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति से संबंधित आहूत बैठक संपन्न निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति से संबंधित बैठक आहूत किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जिले में 343 पदों पर ग्रामीण चौकीदार की नियुक्ति होनी है। जिसमें 139 अनारक्षित, 170 अनुसूचित जनजाति एवं 34 आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए रिक्ति है। वहीं अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ी वर्ग एवं पिछड़ी वर्ग के लिए रिक्ति शून्य है। जहां अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित के लिए 35 वर्ष, आर्थिक कमजोर वर्ग…
उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बासुकीनाथ स्थित सभागार में पदाधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की गई निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बासुकीनाथ स्थित सभागार में पदाधिकारियों के साथ श्रावणी मेला 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों द्वारा की जा रही तैयारी की जानकारी लेकर श्रावणी मेले प्रारंभ से पहले कार्य को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।उन्होंने…
