प्रकाशनार्थ: भाजपा गोलमुरी ने पंडित दीनदयाल जी की 52वीं पुण्यतिथि मनाई। मंगलवार, जमशेदपुर: भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी ‘राणा’ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल जी की 52वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। मंगलवार संध्याकाल गोलमुरी मेन रोड स्थित मंडल कार्यालय में भाजपाइयों ने पंडित जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का प्रण किया। इस दौरान सभी ने संगठन के लिए समर्पण भाव से अंशदान कर आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा…
Author: Nizam Khan
-ः प्रकाशनार्थ:- खेतों का पानी खेतों में, गावँ का पानी गांव में और घर का पानी घर मे। इस सिद्धांत पर काम करें तो इस देश मे पानी की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। आज फिर जरूरत है कि देश विनोबा भावे और गाँधी के सिद्धांतों पर चल कर काम करे। इस देश मे पानी पर पहला अधिकार वहाँ के स्थानीय लोगों की होनी चाहिए पर हम देखते हैं कि हकीकत में प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार आद्योगिक संस्थाओ का होता है। सिर्फ जल के अधिकार से समस्या समाप्त नहीं होती क्योंकि अगर सरकार जल मुहैया…
Nizam Khan *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा की* *मार्च-2020 तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश* स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे कार्यो को गति प्रदान करने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2020 को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वरीय पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त जामताड़ा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत हो रहे शौचालय निर्माण में गति देते हुए मार्च-2020 तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश…
Nizam Khan आज दिनांक 11 फरवरी 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि कोषागार के कार्यों को प्रतिदिन अद्यतन रखें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त जामताड़ा ने कोषागार कार्यालय के सभी रोकड़ बही, स्ट्रांग रूम एवं कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। कोषागार पदाधिकारी श्री रवि रोशन द्वारा PL अकाउंट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कोषागार पदाधिकारी द्वारा सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया गया साथ ही कोषागार कार्यालय के कार्यों को अद्यतन रखा जाता हैं। कोषागार पदाधिकारी द्वारा…
Nizam Khan ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आर्थिक विकास में मददगार बन रहा है:- *उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार, (भा.प्र.से.)* आज दिनांक 11.02.2020 को ब्यूटी पार्लर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, श्री एस एल बैठा शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं साथ ही कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) आर्थिक विकास में मददगार बन रहा है। इस…
Nizam Khan *पीएम किसान के लाभुकों से केसीसी ऋण के लिए आवेदन तथा आवश्यक कागजात मिलने के 14 दिनों के अंदर उनका ऋण स्वीकृत करें. – उपायुक्त,जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)* *दिनांक 8 फरवरी 2020 से अगले 15 दिनों अर्थात 23 फरवरी 2020 तक एक विशेष Saturation Drive चलाकर जिले के सभी इच्छुक पीएम किसान लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी लोन) मुहैया करवाई जाए.* – *उपायुक्त जामताड़ा* आज दिनांक 11.02.2020 को उपायुक्त, जामताड़ा, श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में केसीसी ऋण से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि…
निजाम खान *झारखंड वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री सुधीर कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दिया गया है।* जिसको लेकर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया है। ज्ञात हो कि कल दिनांक 11 फरवरी 2020 से शुरू हो रहा है जिला प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कदाचार मुक्ति परीक्षा संपन्न हो इसके लिए केन्द्रवार पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 1)परीक्षा प्रारंभ होने के एक घण्टा पूर्व एवं परीक्षा समाप्त होने के एक घण्टा पश्चात तक परीक्षा केन्द्र परिसर से 100 मीटर की परिधि…
निजाम खान आज दिनांक 10 फरवरी 2020 को कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत में विश्व दलहन दिवस का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया द्वारा दलहन की खेती करने की विधि एवं दलहन खेती की उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से बताया गया। दाल हमारे दैनिक खाद्य पदार्थ में शामिल होना चाहिए। जिससे कि हमारे शरीर को प्रोटीन की कमी नहीं हो। किसानों को ग्रुप बनाकर एक पेच में दलहन की खेती करनी चाहिए। दाल की मांग बाजार में ज्यादा है उसके एवज में…
कुंडहित/जामताड़ा: रविवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती बागडेहरी पंचायत में नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी रोजगार से जुड़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं से उनके समूह की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही उन्हें स्थानीय बाजार संसाधन आदि की उपलब्धता के हिसाब से अपने लिए स्वरोजगार चुनने की बात कही गई। ताकि उनकी आजीविका में…
फोटो:कुंडहित बीडीओ सह सीओ गिरीवर मिंज। ✍निजाम खान जामताड़ा: कहा जाता है कि सड़कों पर अगर जाम लगे और लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो तो लोग अपने आप में स्वयं को दांत पीसते हुए स्वयं को कोसने लगते हैं।अक्सर देखा जाता है कि लोग विरोध प्रदर्शन करने पर सड़क जाम कर देते हैं जिससे काफी दिक्कतें होती है।जिस पर जाम से मुक्ति दिलाने में जिले के वरीय पदाधिकारी या फिर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी और पुलिस का अहम रोल रहता है।बता दें कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर प्रति शुक्रवार और मंगलवार को सड़कों पर जाम की…
