कोरोना से बचाव के लिए नमन का जन जागरूकता अभियान जारी । # जागरुकता एवं सावधानी अत्यंत आवश्यक – काले आज भी शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संस्था नमन ने अपना सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए संस्था के सदस्यों ने कई टीमों में अलग-अलग स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। साकची मार्केट,बागबेड़ा,छायानगर में हजारों लोगों के बीच पहुंच कर लोगों से इस सम्बंध में विस्तार से बताया , बचाव हेतु तैयार किया गया पर्चा बाँटा , एवं बहुत ही संयमित जन जागरूकता अभियान चलाया । काले ने कहा कि अपने आसपास व…
Author: Nizam Khan
निजाम खान *जिले में धान की खरीददारी की रफ्तार अच्छी है। पैक्स धान की खरीददारी करने में रूचि ले रहा है।इससे किसान खुश है।वे धान बेचने के लिए अब बिचौलियों का सहारा नहीं ले रहे है।* आज दिनांक 19 मार्च 2020 को जिला आपूर्ति कार्यालय में धान अधिप्राप्ति काे लेकर पैक्स अध्यक्षों के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति की गति को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित धान अधिप्राप्ति के नियम की चर्चा की। बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का न्यूनतम…
निजाम खान *★जरूरतमंदों को योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार का लक्ष्य…हेमन्त सोरेन* *★वृद्ध दंपत्ति को आवास योजना से भी आच्छादित करें* *★आम जनों के प्रति संवेदनशील बनें अधिकारी* *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड* ==================== मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश के बाद राहे निवासी वृद्ध दंपत्ति अनंत लोहरा और उनकी पत्नी को सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया। दंपत्ति को 10 किलो अनाज व सहायता राशि दी गई। साथ ही उनका बैंक खाता प्रारंभ कर उसे पेंशन योजना से जोड़ दिया गया। इस मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को उन्हें आवास योजना के तहत आवास आवंटित…
निजाम खान आज दिनांक-19/03/2020 को जामताड़ा जिला के समाहरणालय में स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का निर्गत नए मार्गदर्शिका के अनुसार विभिन्न पेंशन योजनाओं की स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अंचल अधिकारियों के द्वारा एनएसएपी के पोर्टल पर ऑनलाइन पेंशन की स्वीकृति का कार्यशाला आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया। पॉवर प्लांट प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन पेंशन की स्वीकृति करने का विस्तृत में जानकारी दिया गया। साथ ही बीडीओ, अंचल अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्य दायित्व…
निजाम खान *पीसी एवं पीएनडीटी एडवाइजरी कमिटी के बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में आयोजन किया गया।* पीसी एवं पीएनडीटी का एडवाइजरी कमिटी की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण एवं रेड करने से संबंधित कानूनी जानकारियां दी गई साथ ही करवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने भ्रूण हत्या को रोकने हेतु दो टीम गठन करने का निर्देश दिया है। जामताड़ा जिले में जहां जहां अल्ट्रासाउंड से लिंग निर्धारण की जांच की जा रही है वैसे जगहों में जांच टीम जाकर जांच करेगी। पीसीपीएनडीटी की टीमों को जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के…
निजाम खान ■ *प्रखंड स्तर पर भी बनेगा कोरोना को लेकर हेल्पडेस्क उपायुक्त ने दिया सिविल सर्जन को निर्देश* ■ *जिले के शाॅपिंग माॅल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को ग्राहकों के लिए पानी एवं हैंड वाश की व्यवस्था करने के निर्देश, आदेश पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई-उपायुक्त* ■ *नो प्रोफिट नो लाॅस पर ग्राहकों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं मेडिकल स्टोर, कालाबाजारी करने वाले पर करें कार्रवाई- उपायुक्त जामताड़ा* ■ *कोरोना को लेकर बेवजह अफवाह फैलाने से बचें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- उपायुक्त, जामताड़ा, श्री गणेश कुमार, भा.प्र.से.* आज दिनांक 19.03.2020 को उपायुक्त, जामताड़ा…
निजाम खान *जिले के बॉर्डर एरिया में बनाये जाने वाले चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मेडिकल* *कर्मियों एवं सहायक का प्रशिक्षण कार्यक्रम* पूर्वी सिंहभूम जिले के बॉर्डर एरिया में कुल 12 जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिनियुक्त पारा मेडिकल कर्मी, दंडाधिकारी सहित सहायक को आज समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने दंडाधिकारी एवं पारा मेडिकल कर्मियों को बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनसे सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करना है। इस क्रम में…
निजाम खान *■ कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन व्यक्तिगत स्वच्छता पर दें ध्यानः- उपायुक्त….* ================== *■ ब्लाॅक लेवल क्वीक रिस्पोंस टीम गठन के साथ हीं सभी प्रखण्डों में बनेगा 10 बेड वाला क्वॉरन्टीन वार्डः- उपायुक्त….* ================== *■ अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी के साथ लोगों को कोरोना के प्रति करें जागरूकः- उपायुक्त….* ================== उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में आउट ब्रेक रिस्पोंस कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त द्वारा कोरोना वायरस से बचाव व जिला स्तर पर की जाने वाले तैयारियों की बिन्दुवार जानकारी संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दी…
निजाम खान ■ *कोरोना से बचाव हेतु उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।* जामताड़ा वासियों को कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने हेतु आज दिनांक 19.03.2020 को जिला जनसम्पर्क कार्यालय जामताड़ा के सौजन्य से रवाना किया गया। जागरूकता रथ को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0), निदेशक आईटीडीए श्री नितीश कुमार सिंह (भा0प्र0से0) एवं अपर समाहत्र्ता श्री सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के अन्तर्गत पड़ने वाले पंचायतों, गांवों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना के प्रति…
अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट कुंडहित(जामताड़ा): प्रखंड के खैरबोनी गांव के ग्रामीणों ने किया पुल निर्माण की माँग। यह सड़क खैरबोनी से प्रसादपुर होते हुए कुंडहित की मुख्य मार्ग से जोड़ता है और उसी बिच में ये जोड़िया पड़ता है । इस सड़क से खैरबोंनी , बमुंभूई , सिमा, मधुरापुर, घिढला,संभुडीह आदि ग्रामीणों का आना जाना रहता है ।सड़क पर जोड़िया है जिसपर पुल का निर्माण नहीं हुआ है जिसके चलते ग्रमीणों को कुंडहित प्रखंड , छात्र-छात्रा को कॉलेज , हटिया आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।ग्रामीणों की कहना है कि कुंडहित प्रखंड ,हटिया, छात्र -छात्रा को…
