कुंडहित (जामताड़ा): आज प्रखंड के सदर पंचायत कुंडहित में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रशिक्षित जल सहिया बेबिरानी नायक के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत के अंतर्गत सभी ग्राम के जल सहिया, तथा कुंडहित ग्राम के सेविका एवं स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रह कर ग्राम स्तर पर किशोरी, युवती एवं महिलाओं को एम एच एम के बारे में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जागरूक करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड समन्वयक मो रफीक होसेन भी मौजूद थे।
Author: Nizam Khan
निजाम खान *मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:- उपयुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)* *सभी गांव में 5 योजना स्वीकृति कर संचालित करे कार्य सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी* *अधिक से अधिक श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराएं:- उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा* *हरित ग्राम योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में लक्ष्य के अतिरिक्त बागवानी करवाने की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की* उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि मनरेगा का उदेश्य रोजगार का सृजन करना है और इस कार्य में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त जामताड़ा ने सभी प्रखंड…
कुंडहित(जामताड़ा): आज कुंडहित प्रखंड के गढ़जोड़ी पंचायत क्षेत्र में डीआरडीए डायरेक्टर रामवृक्ष महतो मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री महतो ने कार्यस्थल पर योजना बोर्ड, मजदूरों के ठहराव के लिए शेड की व्यवस्था ,पेयजल की व्यवस्था, साबुन और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डीआरडीए डायरेक्टर श्री महतो मजदूरों से अपील करते हुए कहा काम करते समय हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें ।ताकि खुद भी बचे, अपने परिवार के सदस्य को भी बचाएं व देश को भी बचाएं।मौके पर बीडीओ सह सीओ गिरवर मिंज,कनीय अभियंता किशोर किस्कू ,कनीय अभियंता मो जमील अंसारी,बीएफटी अनंत…
नाला(जामताड़ा): आज नाला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जामताड़ा एसी आकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। विभिन्न आयोजनों का निरीक्षण के दौरान बोर्ड,पानी की व्यवस्था, विभिन्न सामग्री क निरीक्षण किया एवं रोजगार सेवकों को यह निर्देश दिया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मजदूर काम करें।
अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट कुंडहित(जामताड़ा): आज दिनांक बुधवार को प्रखंड प्रबंधक इकाई कुंडहित में EOL (Easy of living ) (सुविधाजनक जीवन के सर्वेक्षण) सर्वे के लिए प्रथम बैच अम्बा एवं गरजोड़ी क्लस्टर के सभी चयनित दीदियों एवं एमबीके को सुबाह10:00 में प्रखंड प्रबंधक इकाई आफिस में प्रशिक्षण डाटा ऐंट्री ऑपरेटर के द्वारा दिया ! सभी के मोबाइल में ई एल ओ एप को इनस्टॉल कराया गया साथ ही सर्वे में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में पूर्ण विस्तार पूर्वक बताया गया एवं बीपीएम के द्वारा सभी को उत्साहित किया गया और घर -घर जा के समय पर कार्य को…
नाला(जामताड़ा): नाला प्रखंड अंतर्गत नाला में 38 वर्ष पुराना आत्मा भवन बना है।लेकिन यहां पर कुछ भी काम नहीं होता है, कोई पदाधिकारी ऑफिस में नहीं बैठते है। आत्मा भवन का परिसर में झाड़ी नुमा पौधे उगा आए हैं ।जोकि धीरे-धीरे झाड़ी में तब्दील होने लगे हैं ।आत्मा भवन शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।
संजय मंडल की रिपोर्ट करमाटांड़(जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड के तेतुल बंधा पंचायत के बड़ा सुन सुन डबरा में वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवीकी अध्यक्षता में जल सहिया मीना देवी, पूनम देवी और बिना देवी ने किशोरियों तथा महिलाओं को महावारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी और साथ में ग्रामीणों को शौचालय का व्यवहार करने का आग्रह किया। कहा शौचालय के लिए बाहर मत जाइए लॉकडाउन के नियमों का भी पालन करें जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क या गमछा लगाकर ही घर से निकले। जानकारी देते हुए जल सहिया ने…
बबली यादव की रिपोर्ट बिन्दापाथर(जामताड़ा): झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सुसाईटी(ग्रामीण विकास विभाग,झारखंड सरकार) के तत्वावधान में जामदेही संकुल अंर्तगत मनिहारी गांव में सक्रिय महिला बबली यादव के नेतृत्व में स्वंय सहायता समूह के महिलाओ ने जागरूकता की अलख जगाई ।इस क्रम में सक्रिय महिला बबली यादव खुशबू आजीविका सखी मंडल तथा बिना पानी विकलांग मंडल के सदस्य ने लोगो को कोरोनावायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया । बबली यादव ने महिलाओ को सबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने में अपना अपूर्ण योगदान देना है तथा उन्हें जल्द से जल्द रोजगार मुहैया कराने में…
युद्ध पति खान की रिपोर्ट नाला (जामताड़ा): राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आज कुचाकुड़ी गांव में सहिया एवं सहिया साथी द्वारा एचबीवाईसी कार्यक्रम चलाया गया। नवजात बच्चे के देखभाल के दौरान जानकारी ली गई कि बच्चे का वजन ,बच्चे का तापमान एवं विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी ली गई। बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी ली गई। टीकाकरण से आच्छादित हुई है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली गई। बच्चों के माताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इसके बारे में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सभी जानकारी ली गई। सहिया साथि के द्वारा कोविड-19 के बचाव…
चंचल गिरी की रिपोर्ट बागडेहरी(जामतारा): कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अम्बा पंचायत के हरनंदनपुर व रामपुर निवासी ये तीनों बुजुर्ग महिलाएं तीन साल से पेंसन योजना से है बंचित।सुचना प्राप्त होने पर जब उनलोगों से बर्तालाप किये तो ये पता चला की सुमि बास्की उम्र 69 वर्ष,सजनी टुडू उम्र 67 वर्ष ये दोनों महिलाएं कई बार प्रशासन से पेंसन ना मिलने की गुहार लगायी ,पर अभी तक 3 साल बीत चुके है सिर्फ व सिर्फ अस्वासन के सिवा कुछ भी नही मिला।वहीँ निलमुनि सोरेन उम्र 62वर्ष इस महिला को 1 साल से पेंसन योजना का लाभ नही मिल सका है। बुजुर्ग…
