चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : भगवानपुर प्रखण्ड मुखिया संघ की एक बैठक रसलपुर पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायतों में चार्ज का आदान प्रदान नही होने पर चिंता जताया गया एवं सभी पंचायतों में शीघ्र चार्ज का आदान प्रदान करवाने की मांग बीडीओ सहित डीएम से की गई मुखिया ने कहा कि चार्ज का आदान प्रदान नहीं होने से पंचायत का कार्य ठप है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।साथ ही कहा…
Author: Begusarai Samvad
लाभुक ने दिया बीडीओ को आवेदन चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय:रसलपुर पंचायत वार्ड संख्या 14 के प्रधानमंत्री आवास के लाभुक रामनाथ शर्मा ने बीडीओ मुकेश कुमार को एक आवेदन देकर बताया है कि मुझे एक यूनिट प्रधानमंत्री आवास मिला है ।मैने आवास का कार्य पूर्ण कर लिया है दो क़िस्त राशि आवस सहायक द्वारा भुगतान कर दिया गया अब अंतिम भुगतान में 20 हजार घुस आवास सहायक द्वारा मांगा जा रहा है तब अंतिम भुगतान करेगें। इस समस्या से परेशान स्थानीय मुखिया मुन्ना सहनी एवं बीडीओ से शिकायत की है। आवेदक रामनाथ शर्मा ने बताया है कि मेरा…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर ज़िला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड एवं सिंधिया थाना क्षेत्र के सबसे अंतिम छोड़ पर स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बिथान प्रखंड के दर्जिया बांध फुहिया से जगमोहरा बांध तक करेह नदी पर 467.41 मीटर की लंबाई में 50 करोड़ 28 लाख की लागत से निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है । इस बावत क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय ने बताया कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बिथान प्रखंड के दर्जिया बांध फुहिया से जगमोहरा बांध तक करेह नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर के जिलाधिकारी म योगेंद्र सिंह के द्वारा दलसिंहसराय शहर के लक्षित क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ताओं को पारंपरिक (पोस्ट पेड) मीटर को बदलकर आधुनिक और तकनीक वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर से आच्छादित करने संबंधी घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ई0 पंकज राजेश , विद्युत अधीक्षण अभियंता समस्तीपुर, ई0 मुकेश रमण ,कार्यपालक अभियंता दलसिंहसराय,ई0 प्रशान्त पंडित, कार्यपालक अभियंता रोसड़ा ई0 सौरभ कुमार , कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर,ई0 केवल विकास चंद्रा ,कार्यपालक अभियंता एम0 आर0 टी0 प्रमंडल समस्तीपुर ई0 प्रशांत कुमार , कार्यपालक अभियंता तकनीकी,ई0 चंदन कुमार , सहायक विद्युत अभियंता समस्तीपुर,ई0 मनमोहन पांडेय , सहायक…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय मंगलवार को वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 7 और 8 का नल जल योजना का निरीक्षण पीएचडी के कनीय अभियंता राजेश कुमार ने किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर घर जाकर उपभोक्ताओं से जानकारी ली उपभोक्ताओं ने बताया कि हमें समय पर् पानी मिल रहा है वही वार्ड संख्या 7 निवासी रामसेवक पंडित, सुरेश पंडित, चरित्र दास आदि लोगों ने बताया कि पानी टंकी के बगल में बना सोख्ता पर ढक्कन नहीं है साथ ही पाइप बिछाने के समय पीसीसी सड़क को तोड़ा गया जो 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी सड़क…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय मंगलवार को बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर बेगूसराय से वीरपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक 10 वर्षीय बच्ची को वीरपुर बीआरसी के पास ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बच्ची बेहोश हो गई।घायल बच्ची की पहचान वीरपुर पुर्वी निवासी राजाबली यादव उर्फ टिलटील यादव के 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है।जो चतुर्थ वर्ग की छात्रा है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय ले गए हैं।
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय बीपीएस हाई स्कूल वीरपुर में खेले जा रहे सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलवार को मंझौल की टीम ने बाघी को 26 रनों से पराजित कर दिया। इससे पहले टॉस मंझौल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरू से ही उनके बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैदान के हर ओर शॉर्ट लगाए और निर्धारित 20 ओवर तक मैदान में डटे रहे। उन्होंने 9 विकेट पर कुल 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में बाघी की टीम ने भी अच्छा संघर्ष किया। किंतु…
कृष्ण कुमार संजय का रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत कुंडल 2पंचायत के महादलितों ने पीएम आवास में आवास सहायक प्रेम चंद मधेसिया द्वारा पीएम आवास स्वीकृति में मनमानी पूर्वक नाम काटने की लिखित शिकायत सिंघीया के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर से किया है साथ ही पूछे जाने पर आवास सहायक द्वारा अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी।शिकायत करने वालो में मीरा देवी,गीता देवी ,सोनिया देवी,काला देवी के अलावे अन्य कई ग्रामीण लोग शामिल थे
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड पंचायत समिति भवन के सभागार में दो पंचायत बहरामपुर एवं समसा-2 पंचायत के मुखिया,सरपंच,उपमुखिया के बीच लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक जिला सलाहकार क्षमता वर्द्धन एवं सूचना,शिक्षा,प्रसार आफताब आलम ने ग्रामीण ठोस अवशिष्ट प्रबंधन हेतू तकनीकी उपाय मलयुक्त कीचड़,प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन,गोबरधन परियोजना सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक,अंचलाधिकारी ममता कुमारी,बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन,समसा दो पंचायत के मुखिया मो इजहार अंसारी आदि उपस्थित थें।
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी *बिग ब्रेकिंग* पूर्वी चंपारण। ढाका नगर परिषद के रजिस्ट्री ऑफिस के सामने चली गोली एक कि मौत। अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली घटनास्थल पर हुआ मौत। मृत व्यक्ति की पहचान कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गुड़गांव गाव निवासी वरुण सिंह बताया जा रहा है। ढाका थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुच कर घटना की कर रहे है छानबीन।
