Author: Begusarai Samvad

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की साठा शाखा का 19वां सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया।मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर महेश में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता राम पुकार महतो ने किया। उद्घाटन भाषण देते हुये राज्य परिषद सदस्य सत्य नारायण महतो ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा देश के सार्वजनिक क्षेत्र को कारपोरेट घरानों के हाथों बेच कर रोजगार के अवसर को समाप्त किया जा रहा है।जबकि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा मोदी जी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को मंहगाई व भ्रष्टाचार के कारण हो रही परेशानी से कोई…

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर में आत्मा के बैनर तले किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।पाठशाला में उपस्थित किसानों को फूलगोभी की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से बताया गया।प्रखंड उद्दान पदाधिकारी सह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार ने उपस्थित किसानों को बताया कि फूलगोभी की उन्नत खेती करने के लिए सबसे पहले सही किस्म के बीजों का चयन करना होगा।बताया कि पूसा कातिकी,पूसा दीपाली फूलगोभी की अगेती किस्में हैं जबकि पूसा स्नोबाल 1,व पूसा स्नोबाल 2 पछेती किस्में हैं।उद्दान पदाधिकारी ने बताया कि ये पाठशाला कुल छह सत्रों तक आयोजित किया जायेगा और किसानों को समन्वित पोषक…

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक के सभागार में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में हुई।बैठक को संबोधित करते हुये समिति के सदस्य सह एक्टर अमिय कश्यप ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में स्वास्थ्य केंद्र में आमूलचूल परिवर्तन आये हैं एवं प्रत्यक्ष रूप से लोगों को फायदा भी हो रहा है।मंसूरचक स्वास्थ्य केंद्र के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।सरकार की भी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य एवं शिक्षा ही है। श्री कश्यप ने कहा कि हमारे सांसद, विधायक एवं सरकार जनता की सेवा को हमेशा तत्पर हैं।बैठक का…

Read More

बेगूसराय :गुरूवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के चमड़िया मैदान को बेहतर व सुंदर बनाने को लेकर भगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गिरिधारी यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान हालात में चमड़िया मैदान की दुर्दशा को देखते हुए पुरानी सभी कमिटियों को भंग किए जाने की आवश्यकता है एवं नए सिरे से समिति का निर्माण कर अपने ऐतिहासिक धरोहर, बलिया का सम्मान, अपनी स्मिता को संरक्षित करने एवं इसके त्वरित विकास पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है ।इन तमाम परिदृश्यों पर विचार करते हुए गिरिधारी यादव की अध्यक्षता…

Read More

भगवानपुर,बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर मुसहरी टोल में एक नवविवाहिता ने अपने गले में फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मानोपुर मुसहरी निवासी संजीत सदा की 20 वर्षीय पत्नी रूबी कुमारी के रूप में की गई है बताया जाता है की मृतक की शादी महज एक वर्ष पूर्व ही हुई थी ।घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के ए. एस.आई सुरेंद्र प्रसाद सहित पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज…

Read More

बेगूसराय : पुलिस केन्द्र बेगूसराय में 268 नये जवान पासिंग परेड में शामिल हुए । इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक शतवीर सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में 2021 बैच की पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस के जवानों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पास आउट हुए पुलिस के जवानों को फील्ड में जाकर न केवल ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा । उन्होंने पास आउट हुए पुलिस के जवानों को शुभकामनाएँ देते हुए…

Read More

बेगूसराय : गुरुवार को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की फरियाद सुनी गयी । पुलिस कप्तान ने आज 125 लोगों की फरियाद एक -एक कर फरियादियों से मिल कर सुनी उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए । इस जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय ) निशित प्रिया भी उपस्थित थे , जिन्हें जनता के समस्याओं को निष्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना क्षेत्र के मंसूरचक स्थित ससुराल से एक वर्ष से अधिक से गायब विवाहिता बुधवार की रात लखीसराय के मेदनीचौकी से गुप्त सूचना के आधार पर मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि दिनांक 19/11/21 को थाने में हवासपुर निवासी स्व राम-लखन महतो की पत्नी ने आवेदन देकर अपनी 26 वर्षीय पुत्री रंजू देवी को ससुराल वालों द्वारा गायब कर दिये जाने का आवेदन दिया था। पुलिस उक्त मामले में अपहरिता केसास और भैसूर को भी गिरफ्तारी किया था। पुलिस को अब जाकर लखीसराय जिला के मैदनीचौकी से विवाहिता…

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के मनाया गया।इस अवसर पर लोगों ने दूध-धान का लावा,कटहल का कुआ लेकर विषहर स्थान में पूजा अर्चना कर चढ़ाया।इस।विषहर स्थान आगापुर में भब्य मेला का आयोजन परम्परागत किया जाता हैं।मेला का विधिवत उदघाटन यूथ कांग्रेस के प्रदेश नेता शिवप्रकाश गरीब दास,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार,प्रमुख जलस देवी,राजाराम पासवान,समसा-2पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मो.इजहार अंसारी, पुलिस पदाधिकारी धनंजय पाण्डेय  ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उक्त विषहर स्थान के पूजा पंडाल में भक्त के साथ युवा वर्ग के लोगों ने भी विभिन्न किस्म के सांपों को…

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी 35 वर्षीय जीवछ महतो का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम। थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी स्व गुलटेन महतो का पुत्र जीवछ महतो सीमावर्ती समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर के निकट यमुना कोल्डस्टोरेज में रहकर काम करता करता था। इसी दौड़ान रविवार को देर रात कोल्ड स्टोरेज के छत से गिरकर घायल हो गया था। जिसका इलाज के दौड़ान समस्तीपुर स्थित अस्पताल में मौत हो गया। मृतक की पत्नी किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल था।पति के…

Read More