Author: Begusarai Samvad

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: भगवानपुर बीडीओ नवनीत नमन ने वैसे प्रधान मंत्री आवास लाभुकों से अपील करते हुए कहा है कि जो लोग प्रधानमंत्री आवास का आवंटन कराए हैं और कार्य को पूरा नहीं किया है वे कार्य को पूरा कर लें ।यह वरीय पदाधिकारी का निर्देश है जो कार्य को पूरा नहीं , कराएंगे तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत करवाई की जाएगी।बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास कार्य के लक्ष्य को पूरा करना विभाग की प्राथमिकता है।इस में लापरवाही नही करें।

Read More

पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय,शिव ही सदा सत्य के मार्ग को प्रशस्त करते है पंडित शरतचंद्र बरौनी प्रखंड के नींगा स्थित मिर्जापुर गांव में नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के मौके पर अपने अमृतवाणी से उत्तर प्रदेश के धर्म शास्त्र के प्रकांड विद्वान पं0 शरद चंद मिश्र ने शिव की महिमा के हर पहलू की विशद व्याख्या की। सृष्टि के आदि और अंत शिव हैं। मानव समाज के दुर्गुणों को समाप्त कर मनुष्यों में सद्गुणों का प्रवाह भी शिव की कृपा से होती है। हर युग और हर क्षण में समाज और राष्ट्र को आसुरी प्रवृति से बचाने में किसी…

Read More

मंझौल,बेगूसराय. वर्षों से अर्द्धनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज हेतु क्षेत्र के लोगों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. कुछ देर से ही सही लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में लचर व्यवस्था से लोगों को मुक्ति मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. जानकारी के अनुसार लगभग 15 साल से निर्माणाधीन अवस्था में पड़े 75 बेड बाले अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के के शेष कार्य को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है. दरअसल निर्माणाधीन मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता बेगूसराय के द्वारा जुलाई 2023 में निविदा आमंत्रित…

Read More

वीरपुर ,बेगुसराय:वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा वार्ड संख्या 13 निवाशी मोहम्मद अमजद अंसारी के 30 मई के रात्रि में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के ब्लू रंग का ग्लैमर बाइक गायब हो गया जिसकी जानकारी आवदेन के माध्यम से वीरपुर थाना में देते हुए उन्होंने बताया कि अपने घर के सामने बाहर में बाइक का हैंडल लॉक कर रात्रि में रखा था जब सुबह हुई तो देखा कि मेरा बाइक गायब हो गया है। अपने स्तर से काफी खोज बिन किया नही मिला इसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवदेन के आलोक में मामला दर्ज कर…

Read More

दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगूसराय :जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, संविधान-लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, आवास और खाद्य योजना को समाप्त करने की साजिश, किसानों की आय दोगुनी करने की झूठी घोषणा व उन्माद-उत्पात की राजनीति के खिलाफ 15 जून को महागठबंधन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर 7 जून को महागठबंधन की बैठक होटल नीलकमल में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक भाकपा के जिला सचिव कामरेड अवधेश राय ने की। बैठक में महागठबंधन की मजबूती को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने और…

Read More

मंझौल,बेगूसराय :- जिला पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश के आलोक में चेरिया बरियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 141 के अंतर्गत बीएलओ की बैठक अनुमंडल सभागार मंझौल में बुधवार को मंझौल एसडीओ राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि 141 चेरियाबरियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत कमजोर लिंगणुपात वाले कुल 82 मतदान केंद्रों के बीएलओ बैठक में उपस्थित हुए।बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र के पुरुष महिला अनुपात को 910 का लक्ष्य रखते हुए अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में तरुण भारती,ललन कुमार सहनी, धर्मेंद्र कुमार यादव,बंधु महतो,उत्कर्ष कुमार समेत अन्य बीएलओ उपस्थित थे।

Read More

दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा ,बेगूसराय : सीपीआईएम बरौनी तेघड़ा लोकल कमिटी की विस्तृत बैठक तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत निपानियां मघुरापुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता पिपरा दोद राज पंचायत के पंचायत समिति सह पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड सुरेश पासवान ने की । बैठक में भाजपा की हार, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एलसी सचिव कामरेड अली अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश के अंदर नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई के मार से आम लोगों का…

Read More

दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा , बेगूसराय: बिहार सरकार के द्वारा हर घर स्वच्छ पेयजल जल पहुंचाने के लिए नल जल बिहार सरकार का एक महत्वाकांक्षी योजना के रूप में लाया गया। लेकिन यह योजना सिर्फ जर्जर योजना ही साबित होकर रह गया है। यह योजना कहीं भी सफल दिखाई नहीं दे रहा है। कहीं आधा अधूरा कार्य, तो कहीं मशीन की खराबी, तो कहीं बिना फिल्टर का पानी सप्लाई तो कहीं देखरेख व निगरानी के अभाव में इसकी स्थिति दैयनीय बनी हुई है। उत्तर तेघड़ा के पकठौल पंचायत अंतर्गत किरतौल गांव के वार्ड संख्या 12 मिल्की टोला मस्जिद…

Read More

जमशेदपुर,कोल्हान:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने चाईबासा के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल जो भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है ने मंगलवार की रात टाटा मेन हॉस्पिटल में जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय हेम्ब्रम ईमानदार जननेता थे जो लोंगो के हितों के लिए कार्य करते रहे, भाजपा संगठन को मजबूत…

Read More

मानगो: 7 जून 2023 दिन बुधवार को दोपहर 11 बजे से आजसू पार्टी जिला समिति द्वारा विद्युत महाप्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभाग के आला अधिकारियों को चेतावनी दी गई और यह बताया गया की 15 दिनों में अगर बिजली की समस्या का निदान नहीं हुआ तो आपके कार्यालय की तालाबंदी से आंदोलन की शुरुआत होगी , प्रदर्शन का संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्र नेता हेमंत पाठक ने किया प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्व के सरकार में क्षेत्र के लोगो को बिजली 21 घंटे और 22…

Read More