Author: Begusarai Samvad

नावकोठी,बेगूसराय:संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा कार्यालय भवन नावकोठी में कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने कार्यभार संभालते ही मनरेगा कर्मियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में पीआरएस सहित अन्य कर्मियों के साथ गहन विचार विमर्श किया। वही लंबित कार्यों की समीक्षा कर ससमय कार्य पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया।जॉब कार्ड वेरीफिकेशन करने पर विशेष बल दिया गया। वहीं मनरेगा के अंतर्गत सभी संचालित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने, जॉब कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने सहित अन्य सभी समस्याओं की जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने सभी समस्याओं का निराकरण समय पर करने का सुझाव दिया।मौके पर शंभू कुमार मनरेगा…

Read More

बरौनी ,बेगुसराय:75 वें स्थापना दिवस को लेकर एबीवीपी की बैठक हुई संपन्न स्थानीय अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की बैठक आगामी कार्य योजना व स्थापना दिवस को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख के सोनू कुमार एवं कॉलेज उपाध्यक्ष रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया ! परिषद गीत छात्र नेता सचिन कुमार के द्वारा गाया गया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से होगा। बैठक को संबोधित छात्र नेता सचिन…

Read More

मंझौल, बेगूसराय: शनिवार की अहले सुबह मंझौल ओपी क्षेत्र के काबर वनक्षेत्र में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है सुबह सवेरे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गए लोगों ने एक युवक की शव को जंगल में फेंका हुआ देखकर आस-पड़ोस के लोगों को इसकी…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगुसराय: शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसमें थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा एवम राजस्व कर्मचारी ने जनता दरबार में आए आवेदन पर सुनवाई की इस संबंध में राजस्व कर्मचारी महेश्वर पासवान ने बताया कि कुल 12पुराने मामले में से 4मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी, दीपक कुमार,गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगुसराय : थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठ निवासी स्वर्गीय भरत मुखिया के पुत्र रामगुलाम मुखिया को भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व एएसआई सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस बल ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है विदित हो कि रामगुलाम मुखिया पर भगवानपुर थाना कांड संख्या 221/22 देसी शराब कारोबार करने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज था प्राथमिकी दर्ज के बाद से ही उक्त शराब कारोबारी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

Read More

ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगुसराय :प्रखंड जनता दल( युनाइटेड) के प्रखंड कार्यकारिणी एवं पंचायत अध्यक्षों की विस्तारित बैठक प्रखंड अध्यक्षा पिंकी देवी की अध्यक्षता एवं पार्टी के प्रदेश सचिव सह वछवाङा विधानसभा के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में भगवानपुर चैती दुर्गा स्थान स्थित सामुदायिक भवन में हुई। जिसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी को और सांगठनिक मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुंजन कुमार ने पार्टी को पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता जताई एवम नीतीश…

Read More

दुलरुआधाम के पास रेल यात्रियों से समानों की चोरी ,छिनतई करने वाले गिरोह का एक अपराधी गिरफ्तार। बेगुसराय : फुलबडिया थानान्तर्गत बरौनी रेलवे स्टेशन के नजदीक दुलरुआधाम के पास आने-जाने वाले यात्रियों से लूट-पाट एवं छिनतई की घटना की शिकायत बार – बार प्राप्त हो रही थी । 20.जून 23 को समय करीब 1:30 बजे रात्री में दुलरुआधाम के पास रेलवे लाइन के किनारे अपराधकर्मियों के द्वारा बरौनी रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों से समान छिनने ,चोरी करने हेतु इकट्ठा होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार पु०अ०नि० नवीन…

Read More

बेगुसराय: बछवाड़ा थानान्तर्गत चमथा ( नम्बर) में 5.11.19 को समय करीब 4:00 बजे शाम में भूमि विवाद को लेकर नागेन्द्र राय पे० इन्द्रराय , अमरजीत राय पे० जगदेव राय , शिला देवी पति जगदीश राय सभी सा० चमथा गोप टोल थाना बछवाड़ा जिला – बेगूसराय की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई थी एवं अमन कुमार एवं नवनीत कुमार जख्मी हो गये थे। इस संबंध में बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या-209/19, 302 / 307/504/506 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया था।पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा इस कांड का अनुसंधान के क्रम में इस घटना…

Read More

विदेशी शराब के साथ एज युवक गिरफ्तार दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा ,बेगुसराय:विगत रात्रि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर शोकहारा 01 पंचायत भवन के पास से पुलिस ने छापेमारी कर सुधीर कुमार पे० नरेज़ह साह सा० फुलवड़िया 03 वार्ड 05 कैरिवाड़ी थाना फुलवड़िया जिला बेगुसराय को 04 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जिस सम्बन्ध में फुलवड़िया थाना कांड संख्या:-89/23 बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम:-22 दर्ज किया।

Read More

वीरपुर, बेगुसराय:वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर और लखनपुर गांव से दो अलग अलग मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को वीरपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि नालशी अभियुक्त वीरपुर पश्चिम पंचायत निवाशी उपेंद्र राय के पुत्र कुन्दन राय एवं थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवाशी उगनदेव पासवान के पुत्र कन्हैया पासवान जो वीरपुर थाना कांड संख्या 20/17 के अभियुक्त था जिसको गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट निर्गत था गिरफ्तार कर उचित मार्ग रक्षण में जेल भेज दिया गया।

Read More