लोयोला स्कूल ने होलिस्टिक बैगलेस डे का खिताब जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । लोयोला स्कूल ने बैगलेस डे को औद्योगिक यात्राओं और क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों के गतिशील मिश्रण के साथ मनाया, जिसमें छात्रों को पारंपरिक कक्षा सीखने के लिए एक ताज़ा विकल्प प्रदान किया गया। यह पहल, अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल के दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो वास्तविक दुनिया के प्रदर्शन, रचनात्मकता और सहयोग पर केंद्रित है। छात्रों ने जमशेदपुर में आरएसबी ट्रांसमिशन, बेबको मोटर्स, डी’हैमरे होटल, लेमन ट्री, उत्कल ऑटो और उदितवाणी जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने इंजीनियरिंग से लेकर…
Author: Aman Kumar
स्वास्थ मंत्री पहुंचे जमशेदपुर, मृतकों को ₹5 लाख व घायलों को ₹50 हजार मुआवजे का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता शनिवार देर शाम हुए कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल के बिल्डिंग के गिरने के बाद राज्य के स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी देर रात जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने कई कठोर निर्णय लिए, उन्होंने बिल्डिंग गिरने के मामले मे गहरा शोक जताया साथ ही इसके पीछे के दोषियों पर कड़ी करवाई का भरोसा दिलाया.मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा को इस हादसे मे जिनकी भी जान गई है उनके प्रति उ की गहरी समवेदना है साथ ही सरकारी प्रक्रिया के तहत जो…
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में झारखंड में उबाल, क्षत्रिय समाज ने निकाला 2 किलोमीटर लंबा मशाल जुलूस राष्ट्र संवाद संवाददाता जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। जमशेदपुर क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। जिसमें समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने हाथों में जलती मशालें थामे हुए, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद हाय-हाय”, और “शहीदों…
एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे , रेस्क्यू अभियान जारी, पहुंचे विधायक और अधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । शनिवार को साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिसिन वार्ड का छज्जा टूटकर गिर गया. इस हादसे में एक महिला समेत तीन अन्य मरीज मलबे में दब गए. इनमें एक लावारिस मरीज भी शामिल था. दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी जख्मी मरीजों को मलबे से बाहर निकाला गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया . मरीजों की हालत गंभीर, रेस्क्यू जारी…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। इस दौरान बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान…
*एमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम – भरत सिंह* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 03 मई: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर जाना न केवल एक दर्दनाक हादसा है, बल्कि यह वर्तमान राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिस इमारत में सैकड़ों मरीजों का इलाज होता है, उसका अचानक इस प्रकार ध्वस्त हो…
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा लावारिस वार्ड का छज्जा गिरा, चार मरीज मलबे में दबे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 3 मई 2025 – जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल, जो अकसर अपनी अव्यवस्थाओं और जर्जर संरचना को लेकर सुर्खियों में बना रहता है, एक बार फिर एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। शनिवार की सुबह अस्पताल के पुराने मेडिसिन वार्ड, जिसे ‘लावारिस वार्ड’ के रूप में जाना जाता है, का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे में चार मरीज मलबे के नीचे दब गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और…
दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आज गदरा शिव मंदिर के पास आनंद मार्ग जागृति में एक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन पिछले दिनों किया गया था । इस शिविर में लगभग 20 लोगों के आंखों का जांच हुआ एवं 5 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित हुए थे जीनका ऑपरेशन कल 2 मई को पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया 3 मई दवा एवं…
*घटना स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वालीःसरयू राय* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल के एक हिस्से का छज्जा गिर जाने और चार मरीजों के घायल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि शनिवार की यह घटना स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा की पोल खोलने वाली है। यह अस्पताल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के आवास के समीप है। उनका तो लगातार दौरा होता रहता था। बीच में यहां के उपायुक्त ने एक एडीएम को अस्पताल में सुधार का जिम्मा दिया था। श्री राय ने कहा कि…
यूनियन अध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला है जारी ! राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का स्वागत का सिलसिला जारी है। शनिवार को टाटा मोटर्स के इंजिन डिवीजन में स्वागत समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के अलावे महामंत्री आरके सिंह, एच एस सैनी , बीके शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके आलावे यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। महामंत्री आरके सिंह ने नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद को अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए सबसे…
