*जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जय हिंद यात्रा का आयोजन साकची गोलचक्कर पर संध्या समय जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे के नेतृत्व में भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने एवं सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सर्वप्रथम हम सबों के लिए देश है। आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मसार कर दिया। निर्दोष 26 लोगों की हत्या…
Author: Aman Kumar
राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश वैकल्पिक न्याय व्यवस्था में लोक अदालत एक महत्त्वपूर्ण कड़ी : राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ,10 मई 25 जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्यवहार न्यायालय के जिला लोक अदालत सभागार में सफलता पूर्वक संपन्न की गई । इसमें कुल 2,54,348 केसों का निष्पादन हुआ,जबकि 21,31,84,371 रुपए की रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई । राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन आज पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश…
ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री गुजराती सनातन सहेली, श्री गुजराती सनातन समाज, ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, जमशेदपुर और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन बिष्टुपुर के गुजराती सनातन समाज में किया गया था। कैंप में एक सौ से अधिक लोगों के मरीजों की जांच की गई। इसमें सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर के बारे में मेहरबाई अस्पताल के चिकित्सक डॉ जयश्री ने जानकारी दी। ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ…
मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत राष्ट्रीय संवाद संवाद भारतीय सेना की लक्षित कार्रवाई ने न केवल दुश्मन देश पाकिस्तान की चालों को विफल किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की रणनीतिक क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति का भी संदेश समूचे विश्व ने देखा। पाकिस्तान की झुकी हुई गर्दन हमारी एकता और दृढ़ता की जीत है। रूस और इज़रायल जैसे मित्र राष्ट्रों का समर्थन हमारी वैश्विक विश्वसनीयता का प्रमाण है। — दिनेेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा, जमशेदपुर महानगर
अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, 1 हाईवा में पाया गया ओवरलोड बालू राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में खनन विभाग की कार्रवाई में बहरागोडा थाना क्षेत्र से बिना परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू लघु खनिज का परिवहन करते हुए दो (02) ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना को सुपुर्द किया गया। साथ ही धालभूमगढ थाना क्षेत्र के…
टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: स्कूलों से प्राप्त अनेक अनुरोधों और नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) के अनुरूप, टाटा स्टील के टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) के तहत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट (वीडब्ल्यूएम) पर एक सत्र आयोजित किया गया। 5S एक जापानी पाँच-चरणीय कार्यप्रणाली है जिसमें छंटाई, क्रमबद्धता, साफ-सफाई, मानकीकरण और बनाए रखना शामिल हैं। इसका उद्देश्य कार्यस्थल को सुव्यवस्थित, साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाना है। यह प्रणाली कार्य दक्षता बढ़ाने, समय की बचत करने और बर्बादी को कम करने में सहायक होती…
उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया राष्ट्रीय संवाद संवाददाता स्वरोजगार, कृषि, कला के क्षेत्र में उनके कार्यों को देखा, स्कूल, कुपोषण उपचार केन्द्र का किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान द्वारा साप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी का सघन दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समूहों, किसानों, महिला उद्यमियों एवं शिल्पकारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके कार्यों को देखा तथा उन्हें और बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया । *स्थानीय…
भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय सेना की सटीक और निर्णायक जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। देश गौरवांवित है। DGMO स्तर की अपील और युद्धविराम की याचना, पाकिस्तान की पराजय की पुष्टि है। इस महत्वपूर्ण दौर में भारत के साथ अडिग रूप से खड़े रहे हमारे मित्र राष्ट्र रूस, अमेरिका और इज़रायल का हृदय से आभार।
जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद को लेकर जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी हुई है, द्वितीय विश्व युद्ध में जमशेदपुर में यह बंकर बनाया गया था, यह बंकर लगभग हजारों लोगों की जान बचाने में कारगर रहा था, जमशेदपुर का यह बंकर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद में अगर स्थिति बदलती है तो यह बंकर शहर के हजारों लोगों की जान बचाने के लिए कारगर होगा, द्वितीय विश्वयुद्ध की गवाही देता हरे पेड़ों से घिरा जमशेदपुर का लाल बंकर,…
इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खरसावां: शनिवार को इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया: शशि आचार्य पहले से ही झारखंड महिला इंटक की महासचिव सह मीडिया प्रभारी हैं। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए सरायकेला जिला मिडिया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही रिंकू सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष के पी तिवारी के द्वारा सरायकेला कार्यालय में पत्र देकर शशि आचार्य और रिंकू सिंह को बधाई दी। इसमें वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह की उपस्थित थे इसके लिए शशि आचार्य और…
