आदिवासी समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्त पोषित कुल 17 बहुउद्देश्यीय भवन की स्वीकृति: सांसद विद्युत वरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत पी वी टी जी (PVTG)अर्थात विशेष रूप से संरक्षित आदिवासी समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्त पोषित कुल 17 बहुउद्देश्यीय भवन(एम.पी.सी.) की स्वीकृति प्रदान की गई है । विशेष रूप से दुर्लभ जनजातियों को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने विशेष रूप से इसे स्वीकृत किया है। इसके तहत बहुउद्देश्यीय केंद्र/भवन पोटका प्रखंड के झरिया और टांगराईन,…
Author: Aman Kumar
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का प्लांट वन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह , डिविजनल हेड मनीष वर्मा, सत्यजीत महंता , मलय , राकेश समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलि रजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरमीत सिंह लखनपाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय कदमा के कंवेंशन सेंटर का सरयू राय और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर के बंद पड़े भवन का निरीक्षण किया और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को भवन की मरम्मत कराकर उसे चालू कराने का निर्देश दिया। इस कंवेंशन सेंटर का निर्माण श्री राय की अनुशंसा पर नगर विकास विभाग द्वारा 2018 में आरम्भ हुआ और क़रीब 12.30 लाख के व्यय पर 2021 में पूरा हो गया। यहां जारी एक…
नोडल पदाधिकारियों ने की सरकार की योजनाओं की जमीनी समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावशीलता को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड और नगर निकाय के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक शनिवार को पंचायतों और वार्डों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाती है । इस अभियान के तहत आज धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर…
पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता मनरेगा योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत विकसित आम बागवानी को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आम उत्पादकों, सरकारी अधिकारियों, विपणन सचिव तथा एनजीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। बीते कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर आम की फलोत्पादन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। इसके फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन…
कोल सेक्टर वाली हड़ताल 20 मई को नही अब होगी 9 जुलाई को राष्ट्र संवाद(छःग) कमाल अहमद कोयला खनन के क्षेत्र में आउटसोर्सिंग है हड़ताल का कारण कोरबा:- कोल सेक्टर में कई यूनियन लेबर लॉ के अलावा पुरी तरह से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा सहित कोयला खनन के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की दखल को बढ़ावा देने के विरोध में इस महीने 20 मई को होने वाली हड़ताल टल गई है। अब यह हडताल 9 जुलाई को होगी। ट्रेड यूनियन इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नारायण सिंह ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूर विरोधी और उद्योग विरोधी नीतियों…
दीपका में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली को लेकर बैठक की गई राष्ट्र संवाद(छःग)कमाल अहमद बैठक में शामिल प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी(छःग)श्री तनवीर अहमद कोरबा:-जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका द्वारा जांजगीर चांपा जिला में आयोजित ,राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली को लेकर बैठक रखी गई । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि पोशाक दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तनवीर अहमद, रजनीश तिवारी, विशाल शुक्ला, प्रशांति सिंह, केदार सिंह, सूरज दास मानिकपुरी, रामकुमार कंवर,पार्षद गण इस्तेखार अली, अविनाश…
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने बाल विकास विद्या मंदिर उच्च विद्यालय नीति बाग पटेल नगर भुईयाड़ी परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डीटीओ नवीन जी, सीसीआर से इंस्पेक्टर नित्यानंद, स्कूल की प्राचार्य रत्ना वर्मा, शिक्षिका रश्मि जी, ट्रैफिक से नमन सिंह, एंटी करप्शन से शशि आचार्य ने उपस्थित बच्चों को नशामुक्ति एवं यातायात पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना, जेब्रा क्रॉसिंग को देखकर पार करे, सिग्नल पार नहीं…
गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन समापन समारोह में पहुंचे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत कुणाल सारंगी राष्ट्र संवाद संवाददाता शहर की नाट्य संस्था गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान से शहर के वंचित बच्चों हेतु आयोजित स्पेशल समर कैंप के दूसरे चैप्टर का बिस्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम मध्य स्कूल में समापन हुआ। समर कैंप के चौथे दिन पहले आते ही गायत्री मंत्र का उच्चारण सीखा जिसके बाद संगीत प्रशिक्षक रंजीत दास ने बच्चों को 7 सुर सा..रे..गा..मा..पा..धा..नि.. के बारे बताते हुए गीत गाना…
अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टेल्को में अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम। अपराधियों ने संगठन सदस्य योगेश्वर नन्द सिंह (पूर्व नौसैनिक) की पत्नी से झपटमारी कर कर ली है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यकर्ता की पत्नी श्रीमती स्वेता सिंह के गले से चारपहिया वेन सवार बदमाशों ने सोने की चेन(मंगलसूत्र) छीन लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह जब श्वेता मॉर्निंग वॉक के लिए जब गई हुई थी, तब करीब 6 बजे के आस…
