रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व छात्रों के साथ बैठक रखी गई जिसमें पाठ्यक्रम विस्तार के संदर्भ में चर्चा की गई । इसका मुख्य उद्देश्य पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित व्याख्यान में पूर्व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। डॉ सुमन लता ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया तथा उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया । डॉ सतीश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही संदीप सिंह ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर पीपीटी के माध्यम से क्लास लिया। इस बैठक में…
Author: Aman Kumar
टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की तैयारी के तहत टाटा स्टील जमशेदपुर द्वारा आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो रंगारंग कार्यक्रम (लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता) और ‘ट्रैश टू ट्रेजर’ (वेस्ट से निर्मित श्रेष्ठ क्राफ्ट प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करना था। कक्षा 1 से 12 तक के 400 से अधिक बच्चों ने लाइव पेंटिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने प्रकृति की सुंदरता और…
अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व गुलाब बाग फेस 2 में बिजली के पोल लगाने का काम शुरू किया गया। अंसार खान ने बताया इसके बाद वारिस कॉलोनी क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने का काम किया जाएगा। अंसार खान ने बिजली विभाग के जीएम एवं मानगो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है ,पथ निर्माण विभाग उदासीन बीमा कराकर इस रास्ते पर यात्रा करें राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला:सरायकेला जिले के कांड्रा- चांडिल मार्ग पर मनिकुई के पास स्थित स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है. पुल की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है और सड़क पर जगह- जगह सरिया निकल आया है. पुल के दोनों छोर पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिससे आए दिन इस पुल के ऊपर दुर्घटनाएं घटित हो रही है. बावजूद इसके ना तो सरिया को ढकने…
संगठन सृजन अभियान के तहत जनसमस्या को लेकर प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी आंदोलन खड़ा करें : आनन्द बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता बारीडीह : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को धारदार बनाने का कार्य की जाए, प्रखण्ड स्तर पर नये लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित की अनेकों समस्या है। उन्हें एक एक कर आंदोलन के माध्यम से समाधान करने का कार्य करें।…
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का बना गढ़ ! एसएसपी पीयूष पांडे के योगदान के बाद साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है कई लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं यूसिल के वैज्ञानिक आर एल पटनायक एक करोड़ 27 लाख रुपए के शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए हैं 4 महीने बाद भी अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है लगातार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी बढ़ रहे हैं दर्जनों युवा इस अपराध में शामिल है कई…
“भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका” पर एक इंटरएक्टिव लाइब्रेरी टॉक का सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पुस्तकालय ने “भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका” पर एक इंटरएक्टिव लाइब्रेरी टॉक का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय समाज को आकार देने में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर चर्चा और चिंतन को प्रोत्साहित करना था। सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में जागृति सिंह, शौमिनी दास, तृषा सरकार, रीमा रॉय, सृष्टि कुमारी और रवि शंकर पांडे शामिल थे। निर्णायक डॉ. जूही समर्पिता और डॉ. मोनिका उप्पल ने अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया और अंतर्दृष्टि प्रदान की। कार्यक्रम में श्री…
जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चैन स्नेचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार: एसपी कुमार शिवाशीष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर सफलता लगी है जहां चैन की छीनतई करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, घटना विगत 18 मई को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र मे घटी थी, जहां पूनम देवी नामक महिला से चैन की छीनतई हुई थी, पुलिस ने मामले के जाँच के क्रम मे पुलिस ने शंकर महतो, विशाल सिंह उर्फ़ नाडु, मोहित बर्मन एवं विशाल कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 8.53 ग्राम गलाया गया सोना जब्त किया…
एमजीएम अस्पताल पहुंचे जद (यू) प्रतिनिधि, वैकल्पिक मार्ग व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता उलीडीह थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अस्पताल के प्राचार्य से मिला. विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में डिमना एमजीएम स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य से बुधवार को मिला. प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विषयों को लेकर कॉलेज के प्राचार्य का ध्यान आकृष्ट कराया. जद(यू) नेताओं ने प्राचार्य को बताया की एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए भवन के निर्माण होने के बाद…
डीएवी बिष्टुपुर में बीपीएल बच्चों के नामांकन पर सहमति, 5 मामलों में जांच जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर,बीपीएल कोटे के बच्चों का नामांकन नहीं करने के मामले में डीएवी स्कूल बिष्टुपुर की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह जिला मुख्यालय पहुंची। गौरतलब हो की प्रशासन ने स्कूल को बीपीएल कोटे के तहत 30 बच्चों की सूची दी थी। इनमें से 11 बच्चों का नामांकन स्कूल ने कर लिया था, 19 बच्चों को उम्र और स्कूल से दूरी का कारण बताकर नामांकन से वंचित कर दिया गया था । इस पर अभिभावकों ने तत्कालीन डीसी अनन्य मित्तल से शिकायत की थी। डीसी ने एडीसी…
