दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो :पति के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के द्वारा गठित टीम के द्वारा 24 घंटा के अंदर गैंग रेप चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम विशाल कुमार, कृष्ण कुमार अजय कुमार और साहिल कुमार है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि महिला और उसका पति सदर अस्पताल बोकारो में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग में…
Author: Aman Kumar
दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर ने हाल ही में कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया, जिसका समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, सड़क सुरक्षा पर अभिनय, गायन और अन्य कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों ने इस पहल की प्रशंसा की और…
जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सर्वोदय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले के नव पद स्थापित उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी (भा. प्र .से ) का अभिनंदन किया गया। सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह, सक्रिय सदस्य अनूप सिंह, राजकुमार आदि ने उपायुक्त महोदय से भेंट कर उन्हें फूल और गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की कुशल प्रशासनिक क्षमता और लंबे अनुभव का लाभ पूर्वी सिंहभूम जिले को मिलेगा…
विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में कार्यरत सामाजिक संस्था( युवा) यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन एवं क्रिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘विमेन गेनिंग ग्राउंड’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन 30 और 31 मई 2025 को होटल केनेलाइट, साकची – जमशेदपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण में लड़कियों, महिलाओं एवं पंचायत महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकलांगता अधिकार, महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं के नेतृत्व कौशल…
570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर राष्ट्र संवाद(छःग)कमाल अहमद निलंबित आइएस रानू साहू समेत छह आरोपी जेल से बाहर आ गए। समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी को भी जमानत मिली। इन छह आरोपितों को छत्तीसगढ़ छोड़कर जाना होगा, SC ने रखी शर्त। रायपुर:- छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आइएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी समेत छह आरोपी शनिवार की सुबह जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत के साथ यह शर्त रखी है कि उन्हें प्रदेश…
टेल्को थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता बकरीद को लेकर टेल्को शांति समिति की हुई बैठक। जमशेदपुर, टेल्को थाना शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सह वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार जी की अध्यक्षता में थाना परिसर में संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी जी उपस्थित रही। बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति के वरीय सदस्य श्री नंदलाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शांति ,सद्भाव और एक दूसरे के प्रति…
सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला के जिला परिषद सदस्य श्री करण सिंह को पुलिस प्रशासन द्वारा जेल भेजे जाने के कृत्य की कड़ी निंदा की है और इस प्रकरण को आपातकाल के समय की याद दिलाने जैसा करार दिया. शनिवार को जारी एक वक्तव्य में श्री श्रीवास्तव ने कहा की इस पूरी घटना में ये साफ हो गया की घाटशिला थाना प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई कर जनप्रतिनिधि की आवाज को दबाने के लिए उनको जेल भेज दिया. श्री…
आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में पृथ्वी बचाओ सप्ताह के दूसरे दिन लगभग 100 से भी ज्यादा पौधों का वितरण किया गया एवं 100 बीज बॉल का वितरण किया गया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सात दिवसीय पर्यावरण सप्ताह पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए पृथ्वी बचाओ सप्ताह मना कर आज सप्ताह के दूसरे दिन भी 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। लोगों को बीज…
5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि -कुल 45 स्थानों पर नदी पूजन का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, आईआईटी (आईएसएम) और देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने यह जानकारी दी। वह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के साथ शनिवार को राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे। अंशुल शरण ने यहां जारी एक…
उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातल पर जांच, सेवाओं की गुणवत्ता परखने के साथ सुधारात्मक कदमों पर ज़ोर राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रत्येक शनिवार को सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिल रही सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जांच हेतु सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और नगर क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की । निरीक्षण…
