टाटा मोटर्स : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा फरवरी माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शुक्रवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किये। कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सुझाव भी दिये। बताते चलें कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने जीवन संगिनी संग आमंत्रित किया गया था, इस उद्देश्य से की वो भी…
Author: Devanand Singh
सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश ,गिरफ्तार बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ की होटल से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के…
भाजपा के बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूलाल मरांडी को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा शासित राज्य में विपक्ष का कोई नेता नहीं था जहां नवंबर 2024 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था। धनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष…
राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत शुक्रवार को सुबह अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव पर केंद्रित होगी। अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता पालदी इलाके में कांग्रेस की गुजरात इकाई के मुख्यालय गए। पार्टी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात…
साकची जेल में औचक छापेमारी, उपायुक्त द्वारा एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम ने की औचक तलाशी जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साकची जेल में देर रात औचक तलाशी ली गयी। धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डो की गहन चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया। इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई…
‘जन औषधि’ पहल ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ के संकल्प को और मजबूत कर रही है : आदित्यनाथ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘जन औषधि’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ के संकल्प को और सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सात मार्च को मनाए जा रहे ‘जन औषधि दिवस’ पर जेनेरिक दवाओं के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आमजन को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने की युगांतरकारी पहल ‘जनऔषधि…
महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुजराती ने सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की ठाणे: महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुजराती ने प्रख्यात समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सावित्रीबाई फुले को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। उन्होंने आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले बृहस्पतिवार को ठाणे में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। गुजराती ने महिलाओं के लिए समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि महिलाओं को खासकर संयुक्त परिवारों में बहुत…
बिहार में नीतीश राजग के नेता थे, हैं और रहेंगे : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी। चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के किसी नए चेहरे को आगे बढ़ाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्य में राजग के नेता पहले भी थे, आज भी हैं और आगे भी वही इसके नेता रहेंगे। चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत के दौरान यह भी कहा…
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार भारतीयों को समर्पित किया नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान उनके ‘रणनीतिक नेतृत्व’ और ‘बहुमूल्य सहायता’ के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर इस कैरेबियाई देश का आभार जताया और इसे 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित किया। विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिट ने बृहस्पतिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया…
जम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायक ने कठुआ में लापता तीन नागरिकों का मुद्दा उठाया जम्मू: जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कठुआ जिले के एक गांव से तीन नागरिकों के लापता होने का मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा। अधिकारियों ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोग बृहस्पतिवार की रात लापता हो गए और कठुआ जिले के लोहाई मल्हार इलाके में उन्हें ढूंढ़ने के लिए अभियान जारी है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य सतीश शर्मा ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र…