नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी पीएम केयर्स में राशि दान की है, हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितनी धनराशि दान की है. गौरतलब है कि देश में फैल रहे कोरोना वायरस से लडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आर्थिक रूप से मदद करने की अपील की थी, इसके लिए पीएम केयर्स बनाया गया था.विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा कि मैं और अनुष्का पीएम केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड में सहायता कर रहे हैं. इतने लोगों की पीड़ा को देखकर हमारा दिल टूट रहा है और…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमितों का उपचार कर रहे दिल्ली के डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल का स्टाफ भी कोरोना वायरस के चपेट में आ गये, फिलहाल इन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया है. जानकारी के अनसुार राममनोहर लोहिया अस्पताल के 6 डॉक्टर और चार नर्सों को क्वारेंटीन में भेज दिया गया है.ये सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे.ज्ञात रहे कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. दिल्ली मेंकोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं. अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है. वहीं…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद पलायन की स्थिति पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन करवाना डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एसपी की जिम्मेदारी है. केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि सभी राज्यों और जिलों की सीमाएं सील कर दी जाएं और बाहर से आने वाले लोगों को सीमाओं पर ही कैंपों में रखा जाए.केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि काम करने आने वाले मजदूरों के रहने का इंतजाम किया जाए और उनको समय से भुगतान किया जाए. सरकार ने कहा कि आदेश को न मानने…
कोरोना वायरस के देश भर में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने नई कोरोना कवच एप के बीटा वर्जन को लॉन्च किया है. फिलहाल इस एप के सभी फीचर्स की टैस्टिंग सरकार कर रही है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. यह एप यूजर की लोकेशन की मदद से उसे ट्रैक करेगी और वे अगर किसी COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या आसपास रह रहा है तो उसे अलर्ट कर देगी. एप की ऑफिशल डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इसका मकसद यूजर्स को नोवल कोरोना वायरस के…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देर रात पहली अप्रैल से 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी. इसके अंतगर्त ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जाएगा. इसी तरह सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में किया जाएगा. आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाएगा, जबकि इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में किया जाएगा. रिजर्व बैंक ने चार अलग-अलग बयानों में कहा कि विलय पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा. आरबीआई के अनुसार ओरिएंटल बैंक ऑफ…
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी से लडऩे के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील के बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वे और सभी रेलवे कर्मचारी पीएम केयर्स फंड में 151 करोड़ रुपये योगदान देंगे.एक ट्वीट में गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री जी के आह्वान का अनुसरण करते हुए मैं और रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी अपनी एक महीने की तनख्वाह और 13 लाख रेलवे और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कर्मचारी अपने एक दिन की तनख्वाह पीएम केयर्स फंड को दान करेंगे, जो 151 करोड़ रुपये होगा.मैं सहकर्मियों का आभारी हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि…
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुये लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. देश में अब तक कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हो चुकी है.देश में कोरोना वायरस से 30वीं मौत बंगाल में हुई है, जहां कालिमपोंग में 44 साल की महिला कोरोना संक्रमित थी. नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था.सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई. कोरोना वायरस से पश्चिम बंगाल में ये दूसरी मौत है. इसके पहले नॉर्थ 24 परगना में एक शख्स की मौत हो चुकी है. वहीं लॉकडाउन…
नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार सख्त कदम उठा रही है. इसी को लेकर सरकार ने 11 कमेटियों का गठन किया है. इस कमेटी की जिम्मेदारी कोरोना के कारण आई आपातकाल जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी का खाका खींचना है. गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को इन कमेटियों का गठन किया गया.इन कमेटियों में मोदी सरकार के सीनियर अफसरों को शामिल किया गया है. पहली कमेटी मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट प्लान के लिए बनाई गई है. इस कमेटी का अध्यक्ष नीति आयोग के सदस्य डॉ वी. पॉल को बनाया गया…
मॉस्को: रूस में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये राजधानी मास्को में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. रूस में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1534 हो गयी है. वहीं कोरोना से 8 लोगों की मौत हो चुकी है. इसे देखते हुए रूस की राजधानी मॉस्को में आज 30 मार्च से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है.सिटी मेयर सर्जियो सोबियानिन ने इस लॉकडाउन की घोषणा करते हुए बताया कि लोगों का घर से निकलना पूरी तरह प्रतिबंधित है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों के लिए परमिट जारी किए जाएंगे. इस लॉकडाउन में घर का जरूरी सामना और दवाएं खरीदने…
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा है कि लॉकडाउन तीन महीने का हो सकता है, जिस पर सरकार ने सफाई देते हुये कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है.केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है.ऐसी चर्चा है कि सरकार लॉकडाउन को 21 दिन से आगे भी बढ़ा सकती है. इससे लोग खासे परेशान भी हैं. लेकिन अब सरकार ने साफ किया…
