Author: Devanand Singh

लीमा. भारत की 14 वर्षीय निशानेबाज नाम्‍या कपूर ने अपने पहले ही आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कमाल कर दिया. उन्‍होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ही स्‍टार निशानेबाज मनु भाकर को पछाड़ते हुए गोल्‍ड मेडल पर निशाना लगाया.कपूर ने फाइनल में 36 स्कोर किया. फ्रांस की कैमिली जे को रजत और 19 साल की ओलंपियन मनु भाकर को कांस्य पदक मिला. भारत की रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रहीं. कपूर क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रही थी जबकि भाकर और सांगवान पहले दो स्थान पर थे. भारत ने अब तक टूर्नामेंट में 8 स्वर्ण, छह रजत और…

Read More

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस को देखते हुए भारत आने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिए सोमवार से नए नियम लागू किए गए हैं. इसके तहत सोमवार को ब्रिटेन से 3 फ्लाइटों से आए कुल 539 लोगों में से 162 लोगों को अनिवार्य होम क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है. इसके साथ ही उनसे हलफनामे पर भी हस्‍ताक्षर कराए गए हैं.भारत ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में उठाया था. एक दिन पहले भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण होने के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले…

Read More

दुबाई. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली की ये टूर्नामेंट में 10वीं जीत है और अब वो 20 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने 2 गेंद पहले जीत दर्ज की. दिल्ली की जीत में शिखर धवन और शिमरॉन हेटमायर की पारी ने बड़ा रोल अदा किया. धवन ने 39 और हेटमायार ने 18 गेंदों में नाबाद 28…

Read More

पटना. बिहार में बदलते राजनीतिक हालात में कांग्रेस अब राजद से आमना-सामना करने को तैयार दिख रही है. जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद पप्पू यादव को तारापुर से चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव जेल से रिहा हो गए हैं और बिहार में पप्पू यादव लालू यादव के बाद यादवों के दूसरे सबसे बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं. कांग्रेस उनके संपर्क में है, लेकिन शर्त यही है कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर ही तारापुर विधानसभा से…

Read More

नई दिल्ली. सरकार ने पिछले सप्ताह नैचुरल गैस की कीमत में 62 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. जिसके बाद MGL ने सोमवार को सीएनजी गैस और पीएनजी के खुदरा मूल्य में तत्काल प्रभाव से 2 रुपये की वृद्धि कर दी है. MGL ने एक बयान में कहा कि आपूर्ति पक्ष की लागत में भारी वृद्धि को देखते हुए, कंपनी सीएनजी के आधार मूल्य में 20 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में 2 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि करने के लिए बाध्य है.नैचुरल गैस का उपयोग फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस (CNG Gas) गैस तैयार करने में…

Read More

नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 263 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 209 दिनों के बाद आज सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 29 हजार 639 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 52 हजार 902 हो गए…

Read More

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे. अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राजधानीवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे. भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय और यूपी के नगर विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसी तरह अमृत योजना के तहत 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे कार्यक्रम स्थल…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक और मास्टर स्ट्रोक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विगत कुछ दिनों से विरोधियों पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं कुछ दिनों से जुबली पार्क के मुद्दे को लेकर खूब राजनीत हो रही थी पिछले दिनों जुबली पार्क के मुद्दे पर उन्होंने पहल करते हुए जुबली पार्क का गेट खुलवाया अब दुर्गा पूजा के भोग वितरण को लेकर जगह जगह दुर्गा पूजा कमिटीयों के साथ बैठक की जा रही थी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के 16 में बिंदु पर उल्लेख है कि सार्वजनिक रूप से…

Read More

प्रियंका गांधी की हिरासत पर झारखंड का सियासी पारा भी हुआ गरम,जगह जगह विरोध कर दहन किए गए योगी के पुतले झारखंड। लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद से ही झारखंड का सियासी पारा गर्म हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पूरे झारखंड में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार जिस तरह से किसानों के साथ बर्ताव कर रही है, उसकी…

Read More