नई दिल्ली. जेडीयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सवाल उनके पार्टी छोड़ने का नहीं बल्कि पार्टी को बचाने का है। वो सीएम नीतीश कुमार से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वो पार्टी को बचाने के लिए आगे आएं। कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार पार्टी को कमजोर करने की मुहिम में जुटे हुए हैं वो लोग उन पर अनावश्यक दबाव बनाकर इस तरह के बयानों के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन लोग है जिनके ऊपर उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा…
Author: Devanand Singh
अबू धाबी से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट के इंजन में बुधवार को बीच रास्ते में अचानक आग लग गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया और उसे तत्काल फ्लाइट को अबू धाबी वापस लौटाया गया, जहां एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई. यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को दी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. डीजीसीए के अनुसार जब उड़ान भरी तो उसमें 184 यात्री सवार थे. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उड़ान भरने और 1,000…
रामपुर. यूपी के रामपुर जिले में इन दिनों एक निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला निर्वस्त्र होकर गलियों में घूम रही है और लोगों का दरवाजा खटखटाती है. पूरी घटना थाना मिलक इलाके की है, जहां निर्वस्त्र महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. नगर में निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो वायरल होने से दहशत का माहौल बना हुआ है. इस मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गयी है. पूर्व सभासद ने कोतवाली मिलक में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाई की मांग की है. जिसके…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की विधान परिषद के खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों पर 30 जनवरी को मतदान हुआ था. मतदान के बाद गुरुवार से जारी मतगणना में अब तक आए रुझानों और परिणामों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चार सीट जीत चुकी है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है. भाजपा ने बरेली-मुरादाबाद सीट तीसरी बार जीत ली है. भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त निर्वाचित घोषित किए गए हैं. इसके अलावा उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट से भाजपा…
हाल ही में प्रिया प्रकाश का लिप किसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने किसी दोस्त संग लिपलॉक करते दिखी थीं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं और इनके जरिए एक बार फिर वे इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. वे इन पिक्चर्स में काफी स्टनिंग लग रही है. पर्पल कलर की डीप नेक डिजाइनर ड्रेस में प्रिया प्रकाश ये कातिलाना लुक हर किसी को उनका दिवाना बना रहा है. लाखों फैंस उनके इस सेक्सी अवतार को देख क्रेज हो रहे हैं और कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं. अभिनेत्री…
एमपी के जबलपुर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट में रोटियों के लिए लगाए गए तंदूर बंद किए जाए. इस आशय के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए है. हालांकि जिला प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को तंदूर हटाने के लिए समय दिया गया है, ताकि वे रोटियों के लिए दूसरे इंतजाम कर ले. बताया गया है कि शहर के 50 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा में तंदूर से ही रोटियां बनाई जा रही है. जिसमें लकड़ी व कोयला का उपयोग किया जाता है. जिला प्रशासन ने…
दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में उम्मीदवारों के एक साथ एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह विधायी नीति का विषय है. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उम्मीदवार कई कारणों से अलग-अलग सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. पीठ में न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला भी शामिल थे. पीठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की एक याचिका पर सुनवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 33(7) एक व्यक्ति को दो निवार्चन क्षेत्रों…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवादी दहशत फैलाने के लिए नई-नई साजिशें रच रहे हैं. इसी तहत आंतकियों ने नया परफ्यूम बम ईजाद किया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि अब आतंकी परफ्यूम बम का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर कोई भी इस बम को छूता है तो वैसे ही यह विस्फोट कर जाता है. उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल में 2 आईईडी धमाके हुए थे. इस घटना से जुड़े आरिफ नामक आतंकी को पकड़ा है जो रियासी का रहने वाला है. ये पिछले 3 साल से सीमा पार…
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड (Graham Reid) और सहयोगी स्टाफ के दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे को हॉकी इंडिया ने स्वीकार कर लिया। रीड के कोच रहते तोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ओडिशा में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी और नौवें स्थान पर रही। ऑस्ट्रेलिया के रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी त्यागपत्र दे दिया है। हॉकी…
एमपी. दिल्ली में मध्यप्रदेश के नवनिर्मित भवन का आज सीएम शिवराजसिंह चौहान ने उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि नए भवन में सिविल सर्विसेस की परीक्षा देने वाले छात्र व गंभीर बीमारियों का इलाज कराने दिल्ली जाने वाले एमपी के मरीज भी ठहर सकेगें. इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिल्ली में 150 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन किया. 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस नए भवन का क्षेत्र 5889 वर्गमीटर है. जिसे आगमी 30 से 40 वर्षो की…
