Author: Devanand Singh

मरीज के इलाज में लापरवाही बरते जाने के बाद बुरी तरह से पिटने के बाद एमजीएम अस्पताल के आक्रोशित डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे अस्पताल की विधि- व्यवस्था चरमरा गई है. इधर अस्पताल में तैनात महिला होमगार्ड जवानों ने डॉक्टरों पर बसलूकी करने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बताया जा रहा है कि बीती रात डॉक्टरों ने शराब के नशे में उनके साथ बदसलूकी की और जातिसूचक गालियां दी है. बताया कि आए दिन चिल्ड्रन वार्ड में डॉक्टरों का मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ…

Read More

जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का ईलाज नहीं करने के कारण युवा कांग्रेसी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. दरसल अस्पताल में इलाज़रात मरीज विश्वनाथ भुईयां के पथरी का ऑपरेशन होना है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा तकनीकी गड़बड़ी बताकर मरीज का ईलाज नहीं किया जा रहा है. युवा कोंग्रेसियों ने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ मुहिम चलाने की बात कही है. पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने अविलम्ब मरीज का ईलाज शुरू किए जाने की माँग की साथ ही ऐसा नहीं करने पर अस्पताल का…

Read More

“क्षमा” मांगने से कहीं अधिक कठिन है किसी को “क्षमा करना” जहां जरूरत है किसी से “क्षमा मांगने” की वहां “क्षमा मांगें” और जहां जरूरत है “क्षमा करने” की वहां “क्षमा” करें। ताकि “जीवन” को “खुशी खुशी” जी सकें। क्षमा भाव मन में रहे क्षमा करे बलवान ही, कर के हृदय विशाल। छोटी -छोटी भूल को, रखे न सौरभ पाल॥ क्षमा कष्ट हरती सदा, होता बेड़ा पार। परहित में जीते रहो, करके यत्न हजार॥ आता है व्यक्तित्व पर, सौरभ तभी निखार। गलती हो जाए अगर, कर लो भूल सुधार॥ क्षमा मुझे कर दीजिये, अंश प्रभु का मान। सत्य…

Read More

‘सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा करने के लिए तैयार’, संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से कहा, ”पूरी हिम्मत है…चीन पर भी…मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।संसद में विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। संदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने वाले सभी सांसदों को धन्यवाद दिया। इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

Read More

कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक, भारतीय लोगों को सतर्क रहने सलाह नई दिल्ली. भारत-कनाडा के बीच लगातार तल्खी बढ़ रही है. अब भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा देने पर फिलहाल रोक लगा दी है. भारत की तरफ से अबतक का यह बड़ा एक्शन है. केंद्र सरकार ने कहा है कि अगली सूचना तक कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर रोक रहेगी. खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर विवाद लगातार बढ़ रहा है. सबसे पहले कनाडा ने भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू…

Read More

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत के रतनगढ़ गांव स्थित ममता स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन में की गई हेराफेरी के विरुद्ध कांडी एमओ मनोज कुमार तिवारी ने कांडी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। ममता स्वयं सहायता समूह के लाभुकों ने डीलर पर अंगूठा लगवाने के बावजूद चार माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। लाभुको की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एमओ ने आरोप सही पाया। एमओ मनोज कुमार तिवारी ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार ममता स्वयं सहायता समूह लाइसेंस नंबर 56/11 की अध्यक्ष ममता देवी, सचिव शैल देवी, कोषाध्यक्ष…

Read More

दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया. कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था.…

Read More

कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर का मर्डर: खालिस्तानी निज्जर के बाद दूसरी बड़ी वारदात, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अब दूसरी बड़ी वारदात सामने आई। खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल के बाद अब कनाडा में भारत के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुनेके का मर्डर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुक्खा दुनेके की कनाडा के विनीपिग में गोलियां मार कर हत्या की गई हैं। बता दें कि सुक्खा 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA…

Read More

ईरान में नया ड्रेस कोड लागू : महिलाओं के टाइट कपड़ों पर बैन, पुरुषों पर भी पाबंदी तेहरान। ईरान में नया ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है. इस बार सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्की पुरुषों पर के लिए भी नियम लागू किए जाएंगे. ईरानी संसद ने इससे संबंधित एक बिल पास कर दिया है. महिलाओं के टाइट कपड़े पर बैन लगेगा तो पुरुषों को भी नए ड्रेस कोड के हिसाब से कपड़ा पहनना पड़ेगा. महिलाएं अगर बिना हिजाब के पकड़ी जाती हैं और दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल की सजा हो सकती…

Read More

कोचिंग सेंटरों को माफिया करार करके प्रतिबन्ध की जरूरत देश भर में नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटरों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। सरकार ने कोचिंग संस्थान चलाने के लिए कोई ठोस बिल या नियम तक नहीं बना रखे हैं, बिना कानून के संचालित अधिकतर कोचिंग क्लासेस मामूली नियमों को ताक में रखकर मनमर्जी से मोटी फीस वसूल कर सेंटरों का संचालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन कोचिंग सेंटरों का जाल अब ग्रामीण क्षेत्रों तक फैल चुका है। ये छात्रों को बिना पूरी सुविधा दिए मोटी फीस वसूल रहे हैं। छात्रों के जीवन से खिलवाड़…

Read More