Author: Devanand Singh

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका दिया है. खबर है कि भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी जल्द ही झामुमो में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक वे जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं. बीते कई दिनों से सियासी हलचल तेज थी कि वे कभी भी घर वापसी कर सकते हैं. बता दें कि कुणाल षाड़ंगी ने अपनी राजनीति की शुरुआत झामुमो से ही की थी. साल 2014 में वे बहरागोड़ा विधानसभा से झामुमो की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. लेकिन साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा दामन थामा…

Read More

रांची: चुनावी सरगर्मियों के बीच एनडीए नेता झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाते दिखे. कांके रोड स्थित आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने न सिर्फ गिरिडीह सीट पर चर्चा की, बल्कि झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प भी दोहराया. करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान बीजेपी-आजसू के संयुक्त चुनाव प्रचार के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि झारखंड की 14 सीटों में से …

Read More

JHARKHAND :दुमका से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार रांची पहुंची सीता सोरेन बीजेपी में शामिल होने के बाद , आज रांची लौटी , सीता सोरेन…… बीजेपी ने दुमका लोकसभा सीट से बनाया है उम्मीदवार.. झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी छोड, बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी सीता सोरेन आज दिल्ली से पहली बार रांची पहुची । पिछले दिनों सीता सोरेन ने सोरेन परिवार और झामुमो पार्टी में बगावत करते हुए , पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दिया था , बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ,…

Read More

सरायकेला :हाइवा को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल गुरुवार तड़के सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बेबको मोटर्स के समीप खड़े हाइवा में कांड्रा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेलर का चालक टेलर के केबिन में ही फंस गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की टीम बुलवाकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया. हालांकि चालक की…

Read More

फुटपाथी दुकानों में लगी आग, कई दुकान जल कर राख। गिरिडीह के बगोदर बाजार में फुटपाथ के कई दुकानो में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई।घटना में दुकानदारों को लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। आगजनी की घटना सुबह पांच बजे की हैं। घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर बाजार में पुरानी जीटी रोड़ पर फुटपाथ दुकान हैं। जिसमें कई तरह की दुकाने है।इनमे करीब दस दुकानों में अचनाक आग लग गयी।आग की लपटे इतनी तेज थी ,कि एक – एक करते हुए सभी की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।इधर दुकानों…

Read More

जमशेदपुर मानगो डिमना बस्ती में मचा पानी का हाहाकार , पंद्रह दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति । डिमना झील से लोग ला रहे हैं पानी । मंत्री बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के लोगों ने लगाया नारा। स्थिति नहीं सुधरी तो मंत्री बन्ना गुप्ता का घेरूंगा आवास — विकास सिंह मानगो के डिमना बस्ती में लगभग पन्द्रह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है लोग बस्ती से लगभग पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं रोज कमाने खाने वाले की बस्ती होने…

Read More

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2/C आवास संख्या 2-244 मे चोरों ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी मुकेश कुमार उपाध्याय अपने परिवार के साथ होली के 1 दिन पहले पैतृक गांव बक्सर गए हुए थे ,उनके रिश्तेदार राजगीर तिवारी जब क्वार्टर में आकर देखा तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया कि अलमीरा सहित बक्सा का ताला तोड़ा गया है। जिसमें जेवर सहित कुछ रुपए की चोरी हुई है।कितने की चोरी हुई है इसका आकलन अभी नहीं किया जा सकता हैं , गृहस्वामी को इसकी सूचना दे…

Read More

चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल देव बढ़ाईक के साथ बुधवार की देर रात चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैदी वार्ड के अलावा मंडल कारा परिसर के भीतर भोजनालय, भंडार कक्ष, संधारित पंजी, दवाइयों की उपलब्धता आदि का जायजा लिया गया।

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने टैक्स अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ चार साल की अवधि के लिए टैक्स रिअसेसमेंट कार्यवाही शुरू करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं।इसके साथ ही अब कांग्रेस के बैंक अकाउंट भी कोई फैसला आने तक फ्रीज रहेंगे। टैक्स की जांच का है मामला न्यायमूर्ति यशवन्त वर्मा और न्यायमूर्ति पुरूषेन्द्र कुमार कौरव की पीठ ने कहा कि एक और वर्ष के लिए टैक्स के पुनर्मूल्यांकन करने में हस्तक्षेप…

Read More

दिल्ली :CM केजरीवाल की ED रिमांड आज होगी समाप्‍त, 2 बजे कोर्ट में होगी पेशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में वित्तीय परिणामों के बारे में हिरासत में लिया गया है। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। उनकी रिमांड अवधि गुरुवार (यानी आज) को समाप्त हो रही है। दोपहर बाद 2 बजे, सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज का दिन सीएम केजरीवाल के लिए काफी अहम है। इस मामले में…

Read More