जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों, चालको एवं पर्यवेक्षकों के लिए दिनांक 28 सितंबर 2023 को अपराह्न 2:30 बजे सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की व्यवस्था की गई है साथ ही उनके लिए सरकार द्वारा चालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम से लगभग 600 सफाईमित्रों को लाभ होगा।
Author: Devanand Singh
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में BIT (बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान) मेसरा के कुलपति इंद्रनील मन्ना ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित बीआईटी मेसरा के 33वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष श्री नीरज सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य…
श्याम किशोर सिन्हा अध्यक्ष और अरुण सिंह बने सचिव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर कदमा का नवीन प्रबंध समिति की परिचयात्मक बैठक संपन्न।आज दिनांक 28 सितंबर 2023 को विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा गठित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर कदमा का नवीन प्रबंध कारिणी समिति की परिचयात्मक बैठक, माननीय अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह ने आगत अधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया साथ ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अर्थात विद्या भारती की भूमिका को विस्तार से रखते हुए विषय प्रवेश कराया। सचिव महोदय…
मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में टाटा ब्लू स्कोप स्टील को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में उत्कृष्ट के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया था जिसमें हैवेल्स , यू के जी , ओमरौन , मिलूबीसी , अपेलो , ऑरनेट , लार्सन एवं टुर्बो इत्यादि प्रमुख थे यह प्रतियोगिता मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप टुडे द्वारा आयोजित की गई थी इसमें देश दुनिया के कई श्रेष्ठ कंपनियों ने भाग लिया था इस प्रतिष्ठ प्रतियोगिता में टाटा पुलिस को स्टील कंपनी को प्रथम पुरस्कार की बात है इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा…
मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा संजीव कुमार ने पाकुड़ रेलवे का किया निरिक्षण। नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपने प्रथम निरीक्षण के क्रम में स्पेशल ट्रेन से पाकुड़ आए और पाकुड़ कोल साइडिंग पत्थर लोडिंग स्लाइडिंग का निरीक्षण किया एवं तय सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में उनके साथ वरिष्ठ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक राजीव रंजन,वरिष्ठ मंडलीय अभियंता राजीव कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुजीत कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता एस चंद्रा,यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम सहित कनिय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस क्रम में…
दिनांक 28 सितंबर 2023 ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोनारी शांति समिति के सदस्य और सोनारी थाना के पदाधिकारी ने मौजूद रहकर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को बहुत ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया शांति समिति के सदस्य और सोनारी थाना के पदाधिकारी ने मिलकर सोनारी एयरपोर्ट/टाटा क्लब चौक,सर्किट हाउस/भूतनाथ मंदिर चौक और मरीन ड्राइव/ डाबो पुल मे सुबह से मौजूद रहकर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को बहुत ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के सदस्यों ने मिलकर ट्रैफिक नियमों को मध्य नजर रखते…
टेल्को पुलिस की कार्यसंस्कृति पर भाजपा ने उठाये सवाल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा – टेल्को पुलिस मनगढंत आरोपों और मानहानि से बचे, पुलिस मुख्यालय से पर्यवेक्षण की माँग जमशेदपुर के टेल्को पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और गौरक्षक अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर 107 का नोटिस थमाने की कार्रवाई के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है। इस आशय में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अब अंकित के समर्थन में खुलकर सामने आये हैं। कुणाल षाडंगी ने टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए मनगढंत आरोपों से बचने का सुझाव…
बोकारो : स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर, बस में बैठे बच्चे को लगी चोट -बोकारो जिला के हिरक मुख्य मार्ग के भंडारीदह व चंद्रपुरा के बीच गुरुवार लगभग दो बजे स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गया। जिससे स्कूल बस व हाईवा दोनो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कूल बस में बैठे कई बच्चे को चोटिल हुए। स्कूल बस में बीआरएल डीएवी के छात्र थे। बच्चो में दहशत पैदा हो गया। स्थानीय लोगो ने बच्चे को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। प्रत्यक्ष सदस्यों ने…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवाले अनुसूचित समाज के लोगों को ही ST जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है। केरल हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए दास ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्मिक विभाग को इस संबंध में पत्र जारी करने संबंधी निर्देश देने का आग्रह किया है। स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवाले अनुसूचित समाज के लोगों को ही एसटी जाति प्रमाण…
काशीडीह हाई स्कूल का हिंदी पखवाड़ा के समापन पर कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक २८सितंबर’२०२३ को काशीडीह हाई स्कूल के प्राइमरी विंग का ( कक्षा एल .केजी से पांचवी तक)का हिंदी पखवाड़ा के समापन पर एक कार्यक्रम आयोजित किए गए में । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री फ्रांसिस जोसेफ के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में वर्ग ‘क’ में एल .केजी से द्वितिय तक छात्र- छात्राओं ने काव्यपाठ किए तथा वर्ग ‘ख’ में तीसरी कक्षा ने पंद्रह अगस्त पर बोले तथा कक्षा चौथी ने स्वतंत्र सेनानी तथा कक्षा पाँचवी ने सेना क्रान्तिकारियों के…
