अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया झटका, जमानत याचिका खारिज, जेल से ही चलाएंगे सरकार नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. इसका मतलब यह है कि वे अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे और वहीं से सरकार चलाएंगे. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की याचिका पर अपना आदेश सुनाया. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा, ये केस जमानत पर सुनवाई…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर मे आगामी त्यौहार रामनवमी और चैती छठ कों लेकर जिला प्रशाशन के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है, मंगलवार कों जिले के उपायुक्त एवं जिले के एसएसपी ने तमाम नदी विसर्जन घाटों का निरिक्षण किया. इस दौरान केंद्रीय रामनवमी आखड़ा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, नदी घाटों मे उपलब्ध होने वाली तमाम सुविधाओं कि जानकारी हासिल कि, उन्होंने कहा कि रामनवमी कों लेकर तमाम घाटों का निरिक्षण किया जा रहा है, घाटों के रास्तों कों सुगम, घाटों मे पेयजल, शौचालय, लाइट जैसी तमाम सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी, साथ ही प्रत्येक घाट मे पर्याप्त मात्रा…
जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ जिला पुलिस के द्वारा अभियान चला कर शराब भाटी को ध्वस्त किया जा रहा है इसी कड़ी में सुंदर नगर थाना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां सुंदर नगर थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के जंगल से सेट लायलम गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया वही सुंदर नगर थाना अंतर्गतलोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ जिला पुलिस के द्वारा अभियान चला…
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत कदमा- सोनारी लिंक रोड में मंगलवार को एक इनोवा कार पलटने से कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत्त थे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इनोवा काफी तेज रफ्तार में थी, और अचानक डिवाइडर में टकराकर पलट गया. किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले सड़क पर कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है.
असम में बोले अमित शाह ‘मोदी- सरकार के कार्यकाल में चीन एक इंच जमीन भी नहीं छीन सकता’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को असम के दौरे पर हैं। उन्होंने लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ रोकी। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। …
गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी, खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर फैसला नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है. चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश…
जीएसटी घोटाले के आरोपियों के खिलाफ जमशेदपुर जीएसटी टीम एक्शन मोड में है. 522 करोड़ जीएसटी घोटाले के दो आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार कर जमशेदपुर जीएसटी की टीम मंगलवार को शहर पहुंची. जिन्हें एमजीएम अस्पताल में जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया. कारोबारियों का नाम अमन और सुमित बताया जा रहा है. बता दे कि इससे पूर्व जीएसटी चोरी के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दोनों भाई है इनका व्यवसाय कोलकाता और विदेशों में भी होता है
धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और बाघमारा विधानसभा चुनाव में 800 वोटों से जीतकर विधायक बने श्री ढुल्लू महतो जी ने मुझे एक धमकी भरा कानूनी नोटिस भेजा है। यह कानूनी नोटिस घटिया दर्जे का है, जवाब देने लायक नहीं है, रद्दी की टोकरी में फेंकने लायक है। मैंने इसे फाड़कर रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है। जब नोटिस का जवाब देने पर कानूनी कारवाई करने की धमकी देने वाले श्री ढुल्लू महतो की यदि हिम्मत है तो सीधे न्यायालय का दरवाजा खटखटायें और मुझपर मानहानि का मुकदमा कर दें। मुझे कानूनी…
2025 तक मैं प्रधान, सीजीपीसी पर भरोसा खुशीपुर की सहमति से निकाला 10 नंबर बस्ती का क्षेत्र जमशेदपुर। श्री गुरु नानक सभा गुरुद्वारा साहिब बारीडीह प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि वह 2025 बैसाखी तक प्रधान हैं। सबकी सहमति से ही वह प्रधान बने थे जबकि मेरी आकांक्षा इच्छा प्रधान बनने की नहीं थी। दस नंबर बस्ती टीनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर मुझे रबर स्टैंप बनाकर रखना चाह रहे थे। जब तक उनकी मर्जी के अनुसार चला, वह मेरे साथ रहे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मार्ग निर्देश एवं सरदार…
राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित अग्रसेन भवन के प्रांगण में मुकेश मित्तल जी की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक, पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी 16 अप्रैल को होने वाले राजस्थान दिवस के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था। इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए। सर्वप्रथम अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि…
