Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशिया कप : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर किया सुपर-4 के लिए क्वालीफाई
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    एशिया कप : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर किया सुपर-4 के लिए क्वालीफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एशिया कप : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर किया सुपर-4 के लिए क्वालीफाई
    नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का छठवां मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम दो रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही. इसके साथ ही श्रीलंका ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मैच के दौरान अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का बल्ला जमकर चला. दोनों ही बल्लेबाजों ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अर्द्धशतक जड़ा और जीत दिलाने भरसक कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे.

     

     

     

    इससे पहले लाहौर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस जबर्दस्त लय में नजर आए. मेंडिस टीम के लिए 84 गेंद में 109.52 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 92 रन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि, वह अपने तीसरे वनडे शतक से महज आठ रन से चुक गए. उनके अलावा श्रीलंकाई टीम के लिए दुसरे सर्वोच्च स्कोरर पथुम निसांका रहे. निसांका ने पारी का आगाज करते हुए 40 गेंद में 41 रन का योगदान दिया.

     

     

     

    श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज गुलबदिन नैब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी. इस बीच सर्वाधिक चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा राशिद खान ने दो एवं मुजीब उर रहमान ने एक सफलता प्राप्त की. लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद नबी और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए जहां नबी ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 65 रन की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं शाहिदी ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंद में 59 रन का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह ने 40 गेंद पर 45 रन का योगदान दिया.

     

     

    श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज कसुन राजिथा रहे. उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. राजिथा के अलावा डुनिथ वेललेज और धनंजय डी सिल्वा ने क्रमशः दो-दो एवं महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट चटकाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को आएंगे भारत, व्हाइट हाउस ने बताया पूरा शेड्यूल
    Next Article PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, जी-20 सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.