Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के नोडल ने आवसीय विद्यालयों का किया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के नोडल ने आवसीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के नोडल ने आवसीय विद्यालयों का किया निरीक्षण
    —————————-—

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है । इसी क्रम में आज सभी प्रखंडों के नोडल ने अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावास की भौतिक स्थिति/ संरचना, छात्रावास की क्षमता, निवासरत छात्र-छात्राओं की संख्या, रंग रोगन है या नहीं, सफाई व्यवस्था, कमरे और बिस्तरों की स्थिति, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय की स्थिति, बिजली की उपलब्धता, सोलर बिजली की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य जांच, खेल कूद की सुविधाएं, चौकीदार/ सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, अध्ययन के लिए अलग कमरा उपलब्ध है नहीं,

     

    स्वास्थ्य जांच की अंतिम तिथि, शिकायत रजिस्टर, मेनू के अनुसार भोजन दिया जाता है या नहीं आदि बिन्दुओ पर जांच की गई। इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा, एडीसी भगीरथ प्रसाद ने पटमदा, कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने जमशेदपुर सदर, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने मुसाबनी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने मुसाबनी, एलआरडीसी घाटशिला निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने डुमरिया, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार ने पोटका, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुगसलाई नगर परिषद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जेएनएसी में आवासीय विद्यालयों की जांच किया।

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण को लेकर कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पठन-पाठन की स्थिति, भवन की स्थिति आदि विभिन्न बिंदुओं पर जांच को लेकर नोडल पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व छात्रावासों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है, इस दिशा में संवेदनशील प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह पुलिस ने चोरी मामले में 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

    Related Posts

    ओडीफ़ मुक्त है जिला फिर भी दो महीने से बंद है सामुदायिक शौचालय- विकास सिंह

    April 12, 2026

    मालगाड़ियों की संख्या बढ़े या घटे, अहम है कि यात्री ट्रेनें समय पर पहुंचें-सरयू राय

    April 12, 2026

    लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.