झारखंड के मुख्य सचिव से मिला जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल.
आज जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड सरकार के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह से मुलाकात कर झारखंड के सभी धार्मिक स्थलो को खोलने एंव विशेष कर आगामी दुर्गा पूजउत्सव 2020 को कैसे संपन्न किया जाऐगा पर चर्चा किया गया।जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी ने मुख्य सचिव से कहा की बंगाल के बाद सबसे बड़े पैमाने पर जमशेदपुर एवं झारखंड में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।सिर्फ जमशेदपुर शहर में छोटे-बड़े 350 स्थलो पर दुर्गा पूजा किया जाता है। जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरूण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश को छोड़ कर पूरे देश में धार्मिक स्थलो को खोल दिया गया है इसलिए झारखंड में भी पूजा स्थलो को खोलने की अनुमति दी जाए।झारखंड के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने कहा कि आपका सुझाव सराहनीय है सरकार इसपर विचार करेगी,जहाँ तक दुर्गा पूजा की बात है उसका गाइडलाइन भारत सरकार से आनी है।मैं भारत सरकार से होने वाली अगले विडियो कॉन्फ़्रेंसीग मिटिंग मे करूँगा,भारत सरकार से जो भी गाइडलाइन आएगा उसी गाइडलाइन पर झारखंड सरकार निर्माण लेगी।आज के प्रतीमंडल मे केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति मे के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी,सचिव अरूण सिंह,कपिल हुईँ,जवाहरलाल घोष शामिल थे।