Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजने वाला गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजने वाला गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजने वाला गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पिछले कुछ महीनों से अज्ञात ईमेल आईडी के माध्यम से टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें और फर्जी फोटो भेजी जा रही थीं। ये शिकायतें टाटा समूह, टाटा मोटर्स प्रबंधन और कई सरकारी विभागों तक पहुँचाकर संबंधित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने तथा कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।

    इन फर्जी शिकायतों का सबसे अधिक असर निम्नलिखित व्यक्तियों की छवि और कार्यक्षेत्र पर पड़ा: मानस कुमार मिश्रा – टाटा मोटर्स से सेवा निवृत एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को के चेयरमैन (अध्यक्ष)। श्री वी०एन० सिंह – टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी। श्री विष्णु दीक्षित – टाटा मोटर्स वरिष्ठ अधिकारी एवं सचिव, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय। श्री रजत सिंह – टाटा मोटर्स वरिष्ठ अधिकारी।

    इन झूठी शिकायतों और फर्जी फोटो के कारण इनके कार्यक्षेत्र में अवरोध उत्पन्न हो रहा था तथा विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों के बीच अविश्वास और तनाव फैलाया जा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में रमेश कुमार सिंह (43 वर्ष), निवासी बंगला नं. 34, आस्था ट्विन सिटी, बारीडीह को गिरफ्तार किया है। वह टेल्को ऑफिसर्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (TOCHS) में मैनेजर के रूप में कार्यरत था और समाज में वरिष्ठ नागरिकों तथा टाटा मोटर्स अधिकारियों के प्रति उसका व्यवहार पहले से विवादित था।

    पूछताछ में रमेश सिंह ने स्वीकार किया कि वह यह सब श्री राजेश कुमार दास (पूर्व महाप्रबंधक, विधि विभाग, टाटा मोटर्स) के निर्देश पर कर रहा था। साइबर थाना, जमशेदपुर ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की भी गहन जांच कर रही है।

    टाटा मोटर्स अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजने वाला गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीसीएल सुरक्षा अधिकारी समेत सात गिरफ्तार
    Next Article अंततः सत्य की हुई जीत – साजिशकर्ताओं का चेहरा हुआ बेनकाब : अंकित आनंद

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.