Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान

     

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के पहले छह घंटों में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से करीब 48 प्रतिशत ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

    अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

     

    निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर एक बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।”

    सबसे अधिक 53.83 प्रतिशत मतदान पाकुड़ में हुआ, इसके बाद जामताड़ा में 52.21 प्रतिशत, रामगढ़ में 51.26 प्रतिशत और दुमका जिले में 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

    मतदान के पहले छह घंटों में गोड्डा में 50.27 प्रतिशत, देवघर में 49.83 प्रतिशत, हजारीबाग में 48.62 प्रतिशत, गिरिडीह में 48.01 प्रतिशत, साहिबगंज में 47.51 प्रतिशत और धनबाद में 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

    दोपहर एक बजे तक सबसे कम, 42.52 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ।

     

     

    कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार दूसरे चरण में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।”

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर बड़ी संख्या में मतदान करना होगा। आज फिर से मतदाताओं को उसी जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।”

    सोरेन ने कहा, “आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव का आयोजन हो रहा है। आज 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है… पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और एक मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे थे, उन्हें करारा जवाब दिया गया।”

     

     

    उन्होंने लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में भाग ले रहे सभी मतदाताओं, मतदान अधिकारियों तथा झामुमो एवं ‘इंडिया’ के सिपाहियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।”

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मतदाताओं से बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “मैं झारखंड के अपने मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वे अपने हितों की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आज भारी संख्या में मतदान करें। ‘इंडिया’ गठबंधंन को दिया गया आपका हर वोट आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगा तथा मंईयां सम्मान योजना जैसी 7 गारंटियों से आपका जीवन खुशहाल बनाएगा।”

     

    प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से विपक्षी गठबंधंन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का भी आग्रह किया।

    उन्होंने ‘माइक्रोब्लॉगिंग साइट’ पर कहा, “झारखंड के प्यारे भाइयों और बहनों, अपने लिए और अपने बच्चों के मजबूत भविष्य के लिए, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के लिए और झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में वोट करें। संविधान द्वारा दी गई अपनी शक्ति का उपयोग ऐसी सरकार चुनने के लिए करें जो सिर्फ आपके लिए काम करे और आपको आगे बढ़ाए। ‘इंडिया’ गठबंधंन को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।”

    इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी 20 सालों तक झारखंड की सत्ता में नहीं आएगी : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.