Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कराईकेला सनसाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सह स्थापना दिवस समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा संथाल परगना

    कराईकेला सनसाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सह स्थापना दिवस समारोह आयोजित

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • गुरु की बात मान कर ही बच्चे कठिन मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं-मिथुन गागराई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना- चक्रधरपुर /बंदगांव : कराईकेला पंचायत में स्थित सनसाइन पब्लिक स्कूल कराईकेला का वार्षिक उत्सव सह स्थापना दिवस समारोह शनिवार को आयोजित किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई,विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनसा महतो, अंगद महतो,डॉक्टर पूर्ति एवं, बसंत महतो थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया.इस अवसर पर मिथुन गागराई ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से बड़ा होता है. विद्यार्थी अपने शिक्षकों व अभिभावकों का सम्मान करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय रूपी इस बगिया के छात्र-छात्राएं परीक्षा फल में बेहतर परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं.वहीं विद्यालय के सचिव जितेन्द्र महतो ने कहा जीवन में सफल होने के लिए छात्र-छात्राओं में दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है. बिना इच्छाशक्ति के आगे बढ़ना मुश्किल है. प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए. बिना उदेश्य के मंजिल पाना कठिन होता है. इसके साथ ही विद्यार्थी को अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत है. विद्यार्थियों को पांच मूलमंत्र को अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने की बात कही. उन्होंने विद्यालय के 5 साल के कार्यों व उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.
    समारोह के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर लोक गीत, नृत्य, नाटक, कविता की प्रस्तुति दी.वहीं विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल भी विद्यार्थियों के बीच अतिथियों ने वितरण किया.कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा नए भवन निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया .मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राजाराम महतो,सचिव जितेंद्र महतो,प्रिंसिपल शक्तिसेन मंडल, ज्ञानसेनी मिश्रा, हेमलता दास, कंचन साहू,रिंकी कुमारी, छबि नायक, निकिता सारंगी,गायत्री प्रधान के अलावे विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या जिले में सनसनी
    Next Article 12 घंटे में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ तो हर उपभोक्ता को मिलेगा 25 रुपये का हर्जाना

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.