जमशेदपुर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने बलि प्रथा और डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने समाज में बलि प्रथा, डायन प्रथा और ओझागुणी अंधविश्वास के खतरों पर लोगों को जागरूक किया। सुनील आनंद ने बताया कि तंत्र-मंत्र से किसी की हत्या संभव नहीं और इसका उद्देश्य केवल मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक उत्थान है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा भक्ति और आंतरिक चेतना से मनुष्य में मानसिक शक्ति और आत्मबल बढ़ता है, जिससे समाज में अंधविश्वास और डर को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में बलि प्रथा, ओझा गुनी और अंधविश्वास पर वैज्ञानिक, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझाने पर जोर दिया गया।

