प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम बिष्टुपुर मिलानी हॉल में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल को प्रत्येक महीने रक्तदान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान करने वाले अतिथि ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे ,झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सचिव नलिनी राम मूर्ति ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रत्येक महीने रक्तदान करने एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आनंद मार्ग को सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने वाले आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य प्रभद्रआनंद अवधूत, आचार्य मानवमित्रआनंद अवधूत , सुनील आनंद , टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव एवं योगेश देव ने सम्मान ग्रहण किया।

