Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में बम चक्रवात ने मचाई तबाही, कड़ाके की ठंड में लाखों घरों की बिजली गुल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में बम चक्रवात ने मचाई तबाही, कड़ाके की ठंड में लाखों घरों की बिजली गुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाशिंगटन. अमेरिका में बम चक्रवात का कहर देखने को मिल रहा है. तूफान ने ऐसी तबाही मचाई है कि इसके चलते 10 लाख से ज्यादा अमेरिकी घरों की बिजली गुल हो गई. वहीं तूफान के कारण कई हाइवे बंद कर दिये गये हैं और करीब 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं. जिसके बाद क्रिसमस के मौके पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों की मुश्किलें बहुत बढ़ गईं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारी हिमपात एवं तेज हवाओं ने देश के दक्षिणी राज्यों सहित अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है.

     

    अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार 20 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोग इस तूफानी मौसम की चपेट में हैं. क्योंकि बर्फीली हवा के चलते तापमान माइनस 48 सेल्सियस पर पहुंच गया है. भीषण ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बेघर प्रवासियों को हो रही है. टेक्सास में मेक्सिको से आए प्रवासियों ने चर्चों, स्कूलों और नागरिक केंद्रों में शरण लेने की कोशिश की. जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई. स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को कोट, टोपी, दस्ताने, थर्मल अंडरवियर, कंबल और स्लीपिंग बैग आदि सामान बांट रही हैं.

     

     

    उत्तर और दक्षिण डकोटा, ओक्लाहोमा, आयोवा और अन्य जगहों पर परिवहन विभाग ने लगभग शून्य दृश्यता, बर्फ से ढकी सड़कों और बर्फीले तूफान को देखते हुए लोगों को घर पर रहने का आग्रह किया. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह एक राज्यव्यापी खतरा है. सड़कें आइस स्केटिंग रिंग की तरह हो रही हैं और आपके टायर इस पर संभल नहीं सकते. जबकि फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार न्यूयॉर्क, सिएटल और शिकागो में कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 5,000 अमेरिकी उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं और अन्य 7,600 लेट हो गईं. टोरंटो में मौसम विज्ञानी केल्सी मैकवेन ने ट्वीट किया कि एरी झील में आठ मीटर तक की लहरें उठीं. जबकि ओहियो के फेयरपोर्ट हार्बर में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का किया रिवीजन, 25 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
    Next Article मोतिहारी में ईंट भट्टे की चिमनी में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.