Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऐश्वर्या राय को टैक्स न भरने पर मिला नोटिस, अब भरने होंगे इतने रुपए
    Breaking News Headlines

    ऐश्वर्या राय को टैक्स न भरने पर मिला नोटिस, अब भरने होंगे इतने रुपए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुंबई. अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को टैक्स नहीं भरने की वजह से नोटिस भेजा गया है. खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी जमीन के लिए बकाया टैक्स जमा नहीं करने की वजह से नासिक की सिन्नर तहसील के तहसीलदार की ओर से नोटिस भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिन्नर तहसील के अदवाड़ी शिवरात में ऐश्वर्या राय की जमीन है.

     

     

    ऐश्वर्या राय ने इस जमीन का करीब एक साल का टैक्स जमा नहीं किया है, जो कि 21,960 रुपए बनता है. इसी बकाया टैक्स का भुगतान न करने की वजह से सिन्नर तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय को नोटिस भेजा है. बता दें कि ये नोटिस 9 जनवरी को भेजा गया है. बता दें कि सिन्नर इलाके में अदवाड़ी के पहाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय के नाम करीब 1 हेक्टेयर जमीन है. इसका साल भर का टैक्स बकाया था. तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या के अलावा 1200 और भूमि स्वामियों को टैक्स के लिए नोटिस जारी किया गया है.

     

     

     

    इसलिए लिया गया एक्शन

    महाराष्ट्र के राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई वित्त वर्ष के अंत तक वसूली टारगेट को पूरा करने के लिए की है. हालांकि, अब तक इस नोटिस पर ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने विंड एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सुजलॉन में भी पैसा इन्वेस्ट किया है.

     

     

     

    2023 में इस फिल्म में दिखेंगी ऐश्वर्या राय

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय 2023 में तमिल फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 2 में नजर आएंगी. इसका फर्स्ट पार्ट 30 सितंबर, 2022 को रिलीज हुआ था. फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, जयम रवि, कार्ति, त्रिशा, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और विक्रम प्रभु ने भी काम किया है. फिल्म में ऐश्वर्या राय ने नंदिनी और मंदाकिनी देवी का किरदार निभाया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंवैधानिक संस्थाओं पर कंट्रोल चाहती है BJP, आरक्षण विधेयकों पर राज्यपाल का हस्ताक्षर भी रोका
    Next Article छात्रावास से आधी रात को 17 किमी पैदल चलकर डीसी से वार्डन की शिकायत करने पहुंचीं

    Related Posts

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 24, 2026

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.