Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गौतम अडानी ने बेटे की शादी पर खोला खजाना, दान कर दिए 10 हजार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि
    Breaking News Headlines

    गौतम अडानी ने बेटे की शादी पर खोला खजाना, दान कर दिए 10 हजार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह ने हाल ही में विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी शुरू की. इस खुशी के अवसर पर, अरबपति गौतम अडानी ने उदारता का परिचय देते हुए 10,000 करोड़ रुपये का विशाल दान किया है.

     

     

    यह दान राशि मुख्य रूप से देश में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्रों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी. अडानी समूह की ओर से यह दान समाज के सभी वर्गों को विश्व स्तरीय और किफायती अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष-स्तरीय K-12 स्कूलों और उन्नत वैश्विक कौशल अकादमियों तक पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है.

    जीत और दिवा के विवाह समारोह का आयोजन अहमदाबाद में करीबी परिजनों और मित्रों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया. गौतम अडानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से, जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. यह शादी आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ. यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.

    \विवाह से पहले, जीत और दिवा ने मंगल संकल्प भी लिया, जिसके तहत वे प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों की शादी के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे. गौतम अडानी ने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, एक पिता के रूप में उनके द्वारा की जाने वाली इस मंगल सेवा से मैं बहुत संतुष्ट हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रयास से अनेक दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जीत और दीवा को सेवा के इस पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला कांग्रेस-आप पर भड़के, कहा- और लड़ो आपस में
    Next Article जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय का जमशेदपुर टेल्को अस्पताल में निधन

    Related Posts

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    August 8, 2026

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    August 8, 2026

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.