Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन पर सहमति
    Breaking News कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन पर सहमति

    Aman KumarBy Aman KumarApril 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन पर सहमति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन करने पर सहमति बन गई है। डिजाइन में परिवर्तन करने से मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर के भाग को उपयोगी बनाया जा सकेगा। यहां के निवासियों-व्यवसायियों को भी कठिनाई नहीं होगी। यह सहमति विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्णाण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच हुई बैठक में बनी। बैठक शुक्रवार की रात विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय पर हुई और शनिवार की सुबह इन सभी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस हेतु विशेष रुप से अहमदाबाद से जमशेदपुर शुक्रवार की शाम आए, पूर्व में बने डिजाइन पर पुर्नविचार किया और शनिवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण कर फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति और इसके डिजाइन में प्रस्तावित परिवर्तन का जायजा लिया।

    विधायक सरयू राय ने बताया कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पूर्व की डिजाइन में प्रावधान था कि फ्लाईओवर का यह भाग एकतरफा (वन लेन का) होगा। अर्थात, साकची की ओर से आने वाला यातायात फ्लाईओवर के इस भाग से पायल सिनेमा की ओर केवल उतरेगा। शनिवार की बैठक में निर्णय हुआ कि फ्लाईओवर के इस भाग को भी दोतरफा (टू लेन) बनाया जाए ताकि इस पर से होकर यातायात पायल सिनेमा तक आए और पायल सिनेमा से इससे होकर यातायात आगे जाए भी। इसके लिए सड़क के किनारे वन विभाग की जमीन को लेने का प्रस्ताव रखा गया।

    श्री राय ने बताया कि पायल सिनेमा के पास, जहां फ्लाईओवर खत्म होगा, वहां एक गोल चक्कर बनाया जाएगा ताकि फ्लाईओवर के इस भाग से होकर आने-जाने वाले यातायात को मुड़ कर यू टर्न लेने की सुविधा हो। टू लेन फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। पुल के नीचे के भाग को वाहन पड़ाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

    विधायक सरयू राय ने मानगो चौक से पायल सिनेमा के बीच के व्यवसायियों और निवासियों से मिले सुझाव के आधार पर यह परिवर्तन फ्लाईओवर के डिजाइन में कराया। उन्होंने इसकी सूचना व्यवसायियों और निवासियों को दे दी कि उनकी मांग मान ली गई है। इसके बाद दो दिन से रुका हुआ फ्लाईओवर पायलिंग का काम शुरु होने का रास्ता खुल गया। फ्लाईओवर के इस भाग के निर्माण में दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और फ्लाईओवर की पायलिंग का रुका हुआ काम फिर से आरंभ करने का निर्देश दे दिया गया।

    श्री राय ने फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के साथ हाथी घोड़ा मंदिर, साकची से लेकर शमशान घाट, भुईंयाडीह तक का दौरा किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि एक फ्लाईओवर टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से इस रास्ते पर भी बनाया जाए ताकि रांची से डोबो होकर और अन्य स्थानों से सरायकेला होकर टाटा स्टील फैक्ट्री में जाने वाले और फैक्ट्री से निकलने वाले भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से होकर गुजारा जाए ताकि टिमकेन गोलचक्कर के पास यातायात की समस्या नहीं हो और इसके कारण मानगो पुल के जाम होने की स्थिति न पैदा हो। मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस पर सहमत हुए और हाथी-घोड़ा चौक, साकची से श्मशान घाट, भुईंयाडीह तक एक फ्लाईओवर बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने का निर्देश अपने अधीनस्थ अभियंताओं को दिया।

    श्री राय ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर को अधिक उपयोगी बनाने के लिए आज लिया गया यह निर्णय यातायात जाम को दूर करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। मानगो चौक-पायल सिनेमा फ्लाईओवर को दोतरफा (टू लेन) बनाना और टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से एक अतिरिक्त फ्लाईओवर का निर्माण करने पर बनी सहमति निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर को उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण परिवर्तन पर सहमति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहसदेव के जंगल कटे तो पानी के लिए तरस जाएगा छत्तीसगढ़
    Next Article हो समाज महासभा एवं हो समाज सेवानिवृत संगठन सहित अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.