Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद दिव्यांग अभिजीत की शुरू हुई फिजियोथेरेपी, माँ मंजुश्री घोष की वृद्धा पेंशन स्वीकृत
    Breaking News झारखंड

    दिनेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद दिव्यांग अभिजीत की शुरू हुई फिजियोथेरेपी, माँ मंजुश्री घोष की वृद्धा पेंशन स्वीकृत

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद दिव्यांग अभिजीत की शुरू हुई फिजियोथेरेपी, माँ मंजुश्री घोष की वृद्धा पेंशन स्वीकृत

    कदमा निवासी दिव्यांग अभिजीत घोष को सरकारी मदद मिलने लगी है। वर्षों से बेड पर अस्वस्थ अवस्था में रह रहे अभिजीत घोष की पिछले दिनों अभिजीत के मित्र अरुण कुमार के अग्रह पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सुध ली थी। उन्होंने उनको एक व्हील चेयर उपबल्ध करवाया था,तीन वर्ष पूर्व भी व्हील चेयर दिया था। उनके हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन और स्वयं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी दिव्यांग अभिजीत से मिलने पहुंचें थे। इस दौरान ही भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाया था कि अभिजीत वर्षों से सरकारी उदासीनता का दंश झेल रहे हैं। प्रशासन के स्तर से उनकी दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन लंबित है। इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जन को संबंधित मामले में त्वरित सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके अलावे दिनेश कुमार के हस्तक्षेप और मंत्री के निर्देश के बाद दिव्यांग अभिजीत घोष को प्रतिदिन सिविल सर्जन के स्तर से फिजियोथेरेपी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। साथ ही विकलांगता प्रमाण पत्र को लेकर सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है जल्द ही प्रमाण पत्र उपबल्ध करा दिया जाएगा, दिनेश कुमार द्वारा ट्विटर पर अभिजीत की माता मंजुश्री घोष के वृद्धा पेंशन के मामले को उठाने के पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा पेंशन स्वीकृत कर बैंक एकाउंट में वृद्धावस्था पेंशन की राशि पहुंचीं है, जो प्रति माह मिलेगी। इस सहयोग को लेकर मंजुश्री घोष एवं दिव्यांग अभिजीत ने भाजपा नेता दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है। दिनेश कुमार ने भी मंत्री एवम जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन और सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रति आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्खी कुंडू के निधन पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व मेनका सरदार ने जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति, कहा – उनके रिक्त स्थान की पूर्ति कठिन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.