Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील। तेघड़ा डीएसपी ने खुद संभाला मोर्चा।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील। तेघड़ा डीएसपी ने खुद संभाला मोर्चा।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रसंवाद संवाददाता
    बरौनी सिटी:होली खेलने के विवाद में यूवक ने रंग लगाने वाले युवक को चाकू मारकर कर घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार की है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस घटना स्थान पर पहुंची और पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फुलवरिया बाजार में कुछ लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय एक युवक मोहम्मद शमशेर पिता नूरहक को अबीर लगा दिया गया इसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और उसके बाद रंग लगाने से नाराज युवक ने आक्रोशित होकर चाकू निकाल कर दीपक कुमार पिता जगदीश दास पर हमला कर दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी एवं आसपास के थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इस दौरान पूरे इलाके में डीएसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। डीएसपी ने बताया कि होली खेलने के विवाद में युवक को चाकू मारी गई है उसका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां वह खतरे से बाहर है लेकिन सांप्रदायिक हिंसा न हो इसलिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। खबर लिखने तक पीड़ित के परिजन के द्वारा फूलवाड़िया थाना में कोई आवेदन नही दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेडा मजार में सोमवार को मध्यरात्रि में आग लग जाने के कारण लगभग 5 लाख की नुकसान हुई है
    Next Article करंट लगने से हादसाः बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.