Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में मतदान के पहले चरण के बाद हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अमित शाह
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में मतदान के पहले चरण के बाद हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में मतदान के पहले चरण के बाद हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अमित शाह

    गांडेय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है।

     

     

    सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं पर झारखंड के समृद्ध खनिज और अन्य संसाधनों को लूटने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य के गरीबों के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये भी हड़प लिए हैं।

    शाह ने गांडेय में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम हेमंत सोरेन को जनता के लूटे हुए पैसे को भ्रष्ट नेताओं में बांटने से रोकेंगे। जनता से लूटा गया एक-एक पैसा राज्य के खजाने में वापस किया जाएगा।’’

    \

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नाक के नीचे घुसपैठ होने की वजह से आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की आबादी कम हो रही है, लेकिन कल्पना सोरेन उनसे ही वोट मांग रही हैं।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से झामुमो की निवर्तमान विधायक और पार्टी उम्मीदवार हैं।

     

     

    शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा ने रामलला को मंदिर में प्रतिष्ठापित कराया लेकिन कांग्रेस नेता को अब तक अयोध्या जाने का समय नहीं मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीसीजेडी हाई स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते छात्राएं एवं शिक्षक
    Next Article कांग्रेस और उसके सहयोगी कश्मीर के लिए एक अलग संविधान लाने की योजना बना रहे हैं: मोदी

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.