Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बसपा में सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के बाद आकाश ने कहा, ”मैं मायावती का कैडर हूं”
    Headlines उत्तर प्रदेश

    बसपा में सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के बाद आकाश ने कहा, ”मैं मायावती का कैडर हूं”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बसपा में सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के बाद आकाश ने कहा, ”मैं मायावती का कैडर हूं”

    लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख द्वारा अपने भतीजे को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के फैसले के एक दिन बाद आकाश आनंद ने सोमवार को कहा, ”मैं बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं।”

    बसपा नेता मायावती ने एक दिन पहले रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया और कहा कि अब उनके आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

     

     

    अब इस मामले में आकाश आनंद ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लंबी पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा।

    आनंद ने कहा, ‘‘मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं, उस फैसले के साथ खड़ा हूं।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।”

    आकाश ने कहा कि ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन एवं मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

    उन्होंने कहा, ”कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है।”

    आनंद ने कहा, ”यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।”

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल को-आर्डिनेटर तथा अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटा दिया था। बीते एक साल के भीतर मायावती ने आकाश आनंद पर दूसरी बार कार्रवाई की है।

     

     

    साथ ही, उन्होंने घोषणा की थी कि अब उनके जीते-जी कोई उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा।

    उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार (आकाश के पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और केंद्रीय समन्वयक रामजी गौतम को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने के साथ देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

    मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किये जाने के बाद यह कदम उठाया है।

    मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था।

    हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
    Next Article प्रधानमंत्री ने गिर में सफारी का आनंद लिया, एशियाई शेरों के आवास के संरक्षण पर आदिवासियों को सराहा

    Related Posts

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    डकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पार्षद धनंजय गुप्ता ने बागानपाड़ा में किया ट्रांसफार्मर उद्घाटन

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.