Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर आरपीएफ ने इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक को गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर आरपीएफ ने इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक को गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर आरपीएफ ने इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक को गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। आदित्यपुर आरपीएफ ने रेलवे विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और स्क्रैप घोटाले का पर्दाफाश किया है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रेलवे के कीमती उपकरणों को कौड़ियों के भाव स्क्रैप माफियाओं को बेचने का खुलासा होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    आरपीएफ टीम ने मानगो के डिमना स्थित मुखियाडांगा के एक स्क्रैप टाल पर छापेमारी कर करीब तीन टन रेलवे पार्ट्स बरामद किए। बरामद उपकरणों में रेलवे वैगन में लगने वाले 510 पीस महत्वपूर्ण पार्ट्स शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

    कार्रवाई के दौरान टाटानगर में पदस्थापित सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजीतेश कुमार और स्क्रैप टाल संचालक अनिल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित पार्ट्स अभी वारंटी अवधि में थे, लेकिन इन्हें जानबूझकर ‘रिजेक्टेड’ दिखाकर स्क्रैप माफियाओं को बेच दिया जाता था।

     

    आरपीएफ के अनुसार राउरकेला निवासी असद अंसारी नामक स्क्रैप माफिया कंपनी प्रतिनिधि बनकर सीएंडडब्ल्यू विभाग से ‘रिप्लेसमेंट’ के नाम पर पार्ट्स उठाता था और बाद में उन्हें स्क्रैप टालों में बेच देता था। इंजीनियर अजीतेश के साथ उसकी मिलीभगत की पुष्टि हुई है। असद फिलहाल फरार है।

     

    चौंकाने वाली बात यह है कि रिजेक्शन कागजातों में डीएमई सिद्धार्थ वर्मा के हस्ताक्षर भी पाए गए हैं, जिसके बाद उनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

     

    आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और इसमें शामिल सभी भ्रष्ट अधिकारियों व माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घाघीडीह जेल भेज दिया गया है।

    आदित्यपुर आरपीएफ ने इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक को गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा मनाएगी 25 साल का सफर, विशाल समारोह का होगा आयोजन
    Next Article अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी गिरफ्तार

    Related Posts

    जन सुराज के मतदाताओं में स्थायी या पहचान आधारित विश्वास नहीं बना पाने के निहितार्थ

    November 19, 2025

    उपेक्षित संवेदनाओं और अनदेखें संघर्षों का सच

    November 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    November 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन सुराज के मतदाताओं में स्थायी या पहचान आधारित विश्वास नहीं बना पाने के निहितार्थ

    उपेक्षित संवेदनाओं और अनदेखें संघर्षों का सच

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बाबा धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी का साझा मंच

    अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी गिरफ्तार

    आदित्यपुर आरपीएफ ने इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक को गिरफ्तार

    झारखंड विधानसभा मनाएगी 25 साल का सफर, विशाल समारोह का होगा आयोजन

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से निष्कासित

    दिल्ली की अदालतों व सीआरपीएफ स्कूलों में बम धमकी से हड़कंप जांच में सभी अलर्ट अफवाह साबित

    एसआईआर लोकतंत्र पर हमला, भाजपा के लिए काम कर रहा निर्वाचन आयोग दिसंबर में रामलीला मैदान में रैली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.