Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के साकची स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप भारत पेट्रोलियम के CNG पंप पर एक दर्दनाक हादसे में पंप कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है, जो पंप पर CNG भरने का कार्य करता था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषार एक कार में CNG गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज दबाव के कारण CNG पाइप अपने स्थान से निकल गई और तेजी से उसके चेहरे पर आकर लगी। जोरदार चोट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर के पिछले हिस्से में भी गंभीर चोटें आईं।

    घटना के तुरंत बाद पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही तुषार के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    इस हादसे के बाद CNG पंपों पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्च दबाव वाली गैस से जुड़े उपकरणों और पाइपलाइन की नियमित जांच तथा रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित पंप पर सुरक्षा मानकों का पालन किस स्तर तक किया जा रहा था।

    फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं संबंधित विभाग भी हादसे के कारणों की पड़ताल करेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक इसकी वजह बनी।

    कर्मचारी की मौत साकची के CNG पंप पर हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच
    Next Article पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.