आप ने किया अपने नेताओं को स्वागत व सम्मान
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक स्वागत समारोह साकची स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश उप संयोजक श्री प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रईस अफरिदी, पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी श्री गनपती करूंगा, सरायकेला खरसावां प्रभारी श्री बिनोद सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला सह प्रभारी श्री हकीमुद्दीन जी, पूर्वी सिंहभूम जिला सह प्रभारी श्री शालिग्राम मिश्रा जी, पश्चिम विधानसभा प्रभारी श्री शंकर ठाकुर जी, श्रमिक संगठन प्रदेश अध्यक्ष श्री शम्भू सिंह जी, श्रमिक संगठन के श्री उपेन्द्र पाण्डेय जी मशहूर समाज सेविका श्रीमती मूनमून सेन जी के अलावे पार्टी से जुड़े काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। इस स्वागत समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारी महिला मोर्चा क पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा एवं जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष श्री के के सिंह को सम्मानित किया गया , सभा में सभी वक्ताओं ने एक सुर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में पार्टी जमशेदपुर में मजबूती से आगे बढ़ेगी।सभा में के के सिंह जी सौजन्य से कई नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया जिसमें श्री आई डी यादव, श्री लाल बिहारी दोनों आदित्य पुर के, श्री जोगेन्दर सिंह गरम नाला साकची के, श्री राम बिलकक्षण पासवान मानगो के और जमशेदपुर क युवा बिजनेस मैन साथ ही ज्ञान गंगा स्कूल के डायरेक्टर श्री मधुकर कुमार हैं। सभा में महानगर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी का विस्तार कार्य काफी तेजी से सबको साथ लेकर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वो इसकी चर्चा कर चुके हैं। धन्यवाद ज्ञापन श्री शालिग्राम मिश्रा जी ने दिया।