झारखंड में छात्रा अंकिता मर्डर केस को लेकर आम आदमी पार्टी,जमशेदपुर महानगर कैंडल मार्च
झारखंड में छात्रा अंकिता मर्डर केस को लेकर पूरे देश के साथ जमशेदपुर महानगर में भी इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी,जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड सरकार एवं प्रशासन की तुष्टीकरण रवैया को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च का आयोजन *आमबगान से साकची गोलचक्कर* तक किया गया।
झारखंड की बेटी अंकिता सिंह को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने मुख्य आरोपी शाहरूख को फांसी की सजा दीया जाने का मांग किया गया।
इस घटना पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने भी गहरी संवेदना और दु:ख जताते हुए हत्यारों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है.
इससे आम आदमी पार्टी ही नहीं पूरे देश की जनता में काफी आक्रोश है।
जिसमें मुख्य रुप प्रदेश संयुक्त सचिव जनाब रईस अफरीदी साहब,जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रदेश श्रमिक संगठन कोषाध्यक्ष संभु सिंह,सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी विनोद सिंह,जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह (जख्मी),रमेश प्रसाद,जितेंद्र यादव,सह सचिव संजय कुमार,सह सचिव कन्नन गणेशन,दिलीप महतो, संतोष भगत,संजय मालिक,अख्तर खान,उपेंद्र पांडेय, केके देशमुख,अश्विनी मथान एवं जमशेदपुर के नवगठित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।