Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजाज शो रूम बछवाड़ा से टेस्ट ड्राइविंग के पल्सर बाइक लेकर युवक हुआ चंपत।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बजाज शो रूम बछवाड़ा से टेस्ट ड्राइविंग के पल्सर बाइक लेकर युवक हुआ चंपत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बछवाड़ा ,बेगूसराय:थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया ढाला चौक के समीप गुरूवार को श्री विनायक बजाज शोरूम में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है। यहां बाइक खरीदने पहुंचे एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उक्त युवक पहले बछवाड़ा ऑटो एजेंसी (हीरो शोरूम) में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से बाइक लेने की बात करता है। कई बाइक पसंद करके टेस्ट ड्राइव की बात करता है लेकिन एजेंसी संचालक युवक के साथ में एक युवक को साथ लेकर टेस्ट ड्राइविंग पर जाने को कहता है । जिससे उक्त युवक टेस्ट ड्राइविंग नहीं करता है और बाइक लेने से इनकार कर देता है। करीब दो घंटे के बाद वही युवक बगल के श्री विनायक बजाज एजेंसी में पल्सर बाइक खरीदने शोरूम में दाखिल होता है। जहां शोरूम में मौजूद सेल्स मेन से पल्सर बाइक का रेट पूछने के बाद उसकी टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी मांगता है। सेल्स मेन भी टेस्ट ड्राइव के लिए उसे पल्सर बाइक दे देता हैं। लेकिन यहां हद तब हो गई जब वह काफी देर तक बाइक लेकर वापस नहीं आया। काफी देर इंतज़ार के बाद जब बाइक लेकर फरार हुए युवक एजेंसी पर नहीं पहुंचा तो सेल्स मेन खोजबीन शुरू किया। इस दौरान पता चला की उक्त युवक रानी पेट्रोल पम्प पर चार सौ रूपया का पेट्रोल लिया और पटना जाने का रास्ता किसी से पूछ रहा था। इधर बजाज शो रूम के शेल्स स्टाफ बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी सिकंदर शर्मा का पुत्र विकेस कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बजाज शो रूम के संचालक ने घटना को लेकर कैमरे में कैद हुए सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया है। जिसके आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर परिषद बीहट का विकास नही हो रहा है:उप मुख्य पार्षद
    Next Article अधिकारी के आदेश को भी चार शिक्षकों ने दिखाया ठेंगा,रुका वेतन

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.