Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा की नगरी के लिए रवाना हुई दर्जन भर भक्तों की एक टोली
    Breaking News जामताड़ा झारखंड धर्म

    बाबा की नगरी के लिए रवाना हुई दर्जन भर भक्तों की एक टोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत से रविवार को बाबा नगरी देवघर के लिए दर्जनों भक्त रवाना हुए। इस वर्ष श्रावण मास के अंत में अंतिम जत्थे के रूप में कांवरियों की टोली निकली। इससे पूर्व भास्कर युवा क्लब मझिगावां से आजाद नगर टोले पर स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में सत्यप्रकाश चौबे के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई।

     

     

    मुखिया प्रतिनिधि बबलू साह, पूर्व उप मुखिया अरुण मिश्रा, गुड्डू चौबे, अभिषेक व उमापति गुप्ता ने पहाड़ी मंदिर से सभी कावंरियों को विदा किया। वहीं सभी कांवरियों ने पहाड़ी मंदिर के के बाद गाँव के ब्रम्ह बाबा, देवी धाम में मत्था टेक कर अपने कुशल वापसी व पूरे क्षेत्र की सुख-शांति हेतु बाबा भोले नाथ से मन्नत मांगकर बाबा की नगरी देवघर के लिए सुरक्षित वाहनों से रवाना हुए।

     

     

     

    कांवरियों की टोली के मुख्य सदस्य बुद्धिनारायण साह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी कांवरिया बम सुरक्षित वाहन से सुल्तानगंज तक जाएंगे। उसके बाद सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल यात्रा तय करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ पर जलाभिषेक कर अपने गाँव सहित पूरे प्रखंड की कुशल कामना करेंगे। ततपश्चात बासुकीनाथ दर्शन के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए लगभग एक सप्ताह के बाद घर वापसी होगी। बाबा नगरी जाने वालों में जितेंद्र चौबे, राजेश चौबे, सुनील यादव, राजेश शर्मा, छाया कुमारी, रामदेनी राम व प्रमोद कुमार सहित कई भक्तों का नाम शामिल है, जो बाबा वैद्यनाथ जी को जलाभिषेक करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: तेज प्रताप यादव ने बदला अटल पार्क का नाम, बीजेपी बोली- यह दोरंगी सरकार
    Next Article मणिपुर हिंसा मामले पर कमेटी ने SC में पेश की तीन रिपोर्ट, कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.