Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RJD नेता सुधाकर सिंह को आपत्तिजनक बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    RJD नेता सुधाकर सिंह को आपत्तिजनक बयान पर कारण बताओ नोटिस जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से आरजेडी के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है. बता दें, बीते दिनों सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी बताया था. सुधाकर सिंह से राजधानी पटना में सवाल पूछा गया था कि राजनीति में नीतीश को कैसे याद किया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद और श्री कृष्ण बाबू जैसे तो कतई नहीं याद किए जाएंगे. वह ज्यादा से ज्यादा ‘शिखंडी’ के रूप में याद किए जाएंगे.

     

     

    सुधाकर सिंह के इसी बयान के बाद जेडीयू उन पर कार्रवाई की मांग कर रही थी, लेकिन आरजेडी की तरफ से कोई कार्रवाई उन पर नहीं की जा रही थी. वहीं जब बीते मंगलवार को सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला तो मजबूरन पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा. बीते मंगलवार को सुधाकर सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार किसानों को लेकर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं. ऐसी सरकार को ठीक करने की जरूरत है. अगर बिहार के किसान साथ दें तो नीतीश कुमार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे.

     

     

     

    सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों से अनाज खरीद के नाम पर पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. मैंने सरकार को सैकड़ों उदाहरण दिए, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. किसानों के नाम पर बिहार में लूट का मॉडल चल रहा है. यहां लूट तंत्र को बढ़िया से डिजाइन किया गया है. सुधाकर सिंह के इन्हीं बयानों के बाद जेडीयू ने आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि सुधाकर सिंह बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं. इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन पर कार्रवाई की जाएगी.

     

     

     

    जेडीयू कोटे से मंत्री जयत राज ने सुधाकर सिंह को अपने खर्चे पर इलाज के लिए आगरा भेजने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो इसी तरह बेमतलब का बोलते रहते हैं तो उनको कुछ इलाज करवाने की जरूरत है. यदि यहां यानी बिहार में उनका इलाज नहीं संभव हो रहा है तो वह आगरा भी जा सकते हैं. मैं अपनी तरफ से उनका इलाज करवा दूंगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्रावास से आधी रात को 17 किमी पैदल चलकर डीसी से वार्डन की शिकायत करने पहुंचीं
    Next Article विराट टुसू मेला का भरत सिंह एवं रामचंद्र सहीस ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.