Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रन फॉर रोड सेफ्टी’ में डीसी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने लिया भाग, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रन फॉर रोड सेफ्टी’ में डीसी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने लिया भाग, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रन फॉर रोड सेफ्टी’ में डीसी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने लिया भाग, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सुबह 7:00 बजे साक्ची गोल चक्कर से हुई जहां डीसी एवं एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया जो बागे जमशेद होते हुए जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर सड़क सुरक्षा को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

    रन फॉर रोड सेफ्टी में डीसी श्रीमती विजया जाधव, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, एडीएम श्री नंदकिशोर लाल, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, डीटीओ श्री दिनेश रजंन, डीपीआरओ श्री रोहित कुमार समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, आम जन आदि शामिल हुए। मौके पर अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है, इसका उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उसका अनुपालन करवाना है,जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए सड़क पर चलना सुरक्षित हो।

    वहीं एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। कई बार दुर्घटनाएं होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती हैं,ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने,सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास है।

    कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने आमजनों/वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनुपालन करने का अपील किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघर्ष के साथी जननायक युवा आईकॉन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार
    Next Article बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.